×

चेतावनी: चक्रवाती हवाओं के साथ इन जगहों पर हो सकती भारी बारिश

मौसम की निजी एजेंसी स्काईमेट ने बताया है कि पूर्वी भारत के राज्यों में कई जगहों पर मौसम में उथल-पुथल की उम्मीद है। पूर्वानुमान यह  है कि ओडिशा, झारखंड में अधिकांश जगहों पर बारिश होगी, क्योंकि यहां चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र सक्रिय है।

SK Gautam
Published on: 24 July 2023 3:42 PM GMT
चेतावनी: चक्रवाती हवाओं के साथ इन जगहों पर हो सकती भारी बारिश
X

कर्नाटक: मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया है कि कर्नाटका पर बना चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र अब आगे बढ़ते हुए अरब सागर तक पहुंच चुका है। मानसून ट्रफ यहां सक्रिय बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से आंतरिक कर्टनाक के साथ-साथ रायलसीमा और तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इन भागों में एक दो जगहों पर अच्छी बारिश भी हो सकती है।

ये भी देखें : सुनहरा मौका: पुलिस में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

झारखंड में अधिकांश जगहों पर बारिश होगी

इसी बीच तमिलनाडु में उम्मीद के मुताबिक कम बारिश होने का अनुमान है। चेन्नई में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। मौसम की निजी एजेंसी स्काईमेट ने बताया है कि पूर्वी भारत के राज्यों में कई जगहों पर मौसम में उथल-पुथल की उम्मीद है। पूर्वानुमान यह है कि ओडिशा, झारखंड में अधिकांश जगहों पर बारिश होगी, क्योंकि यहां चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र सक्रिय है।

इन भागों में कुछ स्थानों पर भारी बौछारों के साथ भारी बारिश भी गिर सकती हैं। बिहार के पूर्वी हिस्सों में भी एक दो स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है।

ये भी देखें : बनेगा विश्व रिकॉर्ड: 1,400 किलोमीटर तक लगातार लगाए जाएंगे पेड़

इस दौरान पटना, गाजीपुर, वाराणसी, जमशेदपुर, गया, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित बिहार में बाकी हिस्सों में आंतरिक बादल भले ही दिखेंगे मगर बारिश नहीं होगी।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story