×

होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, 24 घंटे में ऐसा होगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Feb 2021 3:50 AM GMT
होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, 24 घंटे में ऐसा होगा मौसम
X
उत्तर भारत में ठंड और कोहरे से लोगों को थोड़ी राहत निली है। अब तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस समय देश के कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है

नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे से लोगों को थोड़ी राहत निली है। अब तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस समय देश के कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है। हाल के दिनों चक्रवाती हवाओं के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, अब वह सिस्टम इस समय मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...भयानक आग से दहली दिल्ली: धूं-धूं कर जलीं झुग्गियां और फैक्ट्री, मचा कोहराम

यूपी में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के अलग-अलग इलराकों में बीते 24 घंटे के दौरान कहीं हल्की तो कहीं बहुत हल्की बारिश देखी गई है। इन स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में न्यून्तम तापमान मुजफ्फरनगर में छह डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने कहा कि देश में सात फरवरी को मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने इसके अलावा राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

Rainfall

ये भी पढ़ें...सचिन तेंदुलकर के इस ट्वीट पर सियासी बवाल, शरद पवार ने कह दी इतनी बड़ी बात

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का खतरा टला

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभी का खतरा भी अब लगभग टल चुका है। हालांकि जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बर्फबारी होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें...25 देशों को चाहिए वैक्सीन: भारत से सप्लाई की उम्मीद, स्वदेशी टीके का दबदबा

झारखंड में बदला मौसम

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ। राजधानी रांची के कई इलाकों में ओलावृष्टि, तो कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। अब राज्य के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story