×

होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसकी वजह से देश के कई इलाको में बारिश हो सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Feb 2021 3:35 AM GMT
होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट
X
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात शुरू होने का अंदेशा है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव हुआ है। तापमान बढ़ने के साथ ही तेज बारिश हुई है और ओले पड़े हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं, तो वहीं हिमालयी प्रदेशों में बर्फबारी भी जारी रहेगी।

इन राज्यों में होगी बारिश

19 फरवरी यानी आज उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, केरल और कर्नाटक में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 20 और 21 फरवरी को भी उत्तरी और उत्तरी पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना है। 22 फरवरी को भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।

सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। रात में भी तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। बता दें कि अब देश के कई इलाकों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।

Rainfall

ये भी पढ़ें...जबरन बयान दिलवाने की सियासत, बिगबी और अक्षय को कांग्रेस ने इसलिए दी धमकी

उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में अचानक बारिश होने की वजह से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में सुबह शाम की ठंड के साथ कोहरा भी देखा जा रहा है। मौसम विगाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश होने की संभावना पहले जताई थी।

इसलिए हो रहा मौसम में बदलाव

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसकी वजह से देश के कई इलाको में बारिश हो सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

ये भी पढ़ें...सेना ने मारे 3 आतंकी: शोपियां-बड़गाम में मुठभेड़, एक SPO शहीद

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी को भारी बर्फबारी की संभावना जताई है और कहा है कि प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story