×

मौसम ने बढ़ाई ठंड: काले बादलों से ढक गया आसमान, IMD ने दी जानकारी

देशभर में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलता हुआ नजर आ रहा है। सर्दियों(Winter) की आहट देते हुए शुरू होती सुबह कप-कपाहट वाली ठण्डी का एहसास कराने लगी है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि देश के अधिकांश भागों से दक्षिण पश्चिमी मानसून लौट रहा है।

Newstrack
Published on: 1 Oct 2020 5:13 AM GMT
मौसम ने बढ़ाई ठंड: काले बादलों से ढक गया आसमान, IMD ने दी जानकारी
X
31 दिसंबर की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 1 जनवरी से दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी होगी। शीतलहर 3 जनवरी तक चलने का अनुमान है।

नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलता हुआ नजर आ रहा है। सर्दियों(Winter) की आहट देते हुए शुरू होती सुबह कप-कपाहट वाली ठण्डी का एहसास कराने लगी है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि देश के अधिकांश भागों से दक्षिण पश्चिमी मानसून लौट रहा है। जिसके चलते आज झारखण्ड(jharkhand), बिहार(bihar),उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही दिल्ली (delhi) से बुधवार को मानसून की वापसी हो गई।

ये भी पढ़ें... नौकरी करने वालों पर बड़ी खबर: बदल गए ये नियम, सरकार ने जारी किया आदेश

मानसून की बात करें

इस साल पिछले कई सालों की अपेक्षा काफी ज्यादा बारिश हुई है। ऐसे में अब मानसून की वापसी हो रही है, और सर्दियां अपने आने के संकेत दे रही हैं। मानसून की बात करें तो चेन्‍नई में भी आमतौर पर हल्‍की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। यहां तापमान 25 और 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

मुंबई(Mumbai) में मौसम के हाल बताते हुए बता दें, वैसे तो आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। यहां पर न्‍यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

winter फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...यूपी में गैंगरेप की घटनाओं पर प्रियंका गांधी बोलीं- मार्केटिंग से व्यवस्था नहीं चलती, सीएम जवाब दें

यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश

उत्तर प्रदेश में जानकारी के अनुसार, यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। साथ ही उत्तराखंड में भी कुछ इलाकों में यही हाल रहने वाला है।

साथ ही इस साल 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सामान्य बारिश हुई, वहीं 9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ज्यादा बारिश हुई। बिहार, गुजरात, मेघालय, गोवा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

heavy rain फोटो-सोशल मीडिया

इसके अलावा सिक्किम में अतिवृष्टि हुई। हालांकि नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में कम बारिश हुई। लद्दाख में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई।

ये भी पढ़ें...महिलाओं के लिए यूपी असुरक्षित: रेप-हत्या जैसी वारदात, पुलिस पर भी उठे सवाल

मौसम पूर्वानुमान

जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक, बिहार में इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 व न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक, मानसून के इस मौसम में दिल्ली शहर में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों के लिए 19 प्रतिशत अधिक या कम बारिश को ‘‘सामान्य'' माना जाता है। मौसम विभाग ने इस साल की शुरूआत में दिल्ली से मानसून की वापसी की तिथि को संशोधित करते हुए 21 सितम्बर से 25 सितम्बर कर दिया था।

ये भी पढ़ें...गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन को उत्तर प्रदेश सरकार ने दी वाई प्लस सिक्योरिटी

Newstrack

Newstrack

Next Story