×

मचेगा ठंड का कहर: बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानिए अपने राज्य का हाल

आगे भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। बात करें दिल्ली की तो राजधानी में अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की बात कही गई है।

Shreya
Published on: 30 Jan 2021 5:27 AM GMT
मचेगा ठंड का कहर: बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानिए अपने राज्य का हाल
X
नहीं रुकेगा ठंड का कहर: बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानिए अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली: भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण ठंड जारी है। कोहरे के साथ शीतलहर लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। वहीं उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से लोगों को कपकपी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इस वक्त पूरे उत्तर भारत में सर्द हवा, कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। खासतौर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में सुबह -शाम घने कोहरे की चादर बिछी रहती है।

कोहरे के चलते हो रही परेशानियां

घने कोहरे की वजह से लोगों को रोजमरा के काम करने में भी दिक्कत हो रही है। साथ ही कोहरे के चलते विजबलिटी कम होने से सड़क हादसों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। फॉग के चलते वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। कम विजबलिटी (Low Visibility) होने का असर ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। इस बीच आज यानी शनिवार को दस ट्रेनें लेट चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: इजराइली दूतावास: धमाके वाली जगह से लिफाफा बरामद, शाह ने टाला बंगाल दौरा

fog (फोटो- सोशल मीडिया)

दस ट्रेनें हुईं लेट

उत्तरी रेलवे (Northern Railway -NR) के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अधिकारी के मुताबिक, आज यानी 30 जनवरी, 2021 को सुबह के समय कम से कम 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

snowfall in kashmir (फोटो- सोशल मीडिया)

बर्फबारी की संभावना

जनवरी के जाते-जाते भी ठंड का प्रकोप अपने चरम पर है। इस बीच मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि फरवरी के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही ये भी जानकारी दी है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नही हैं।

यह भी पढ़ें: किसानों के गुस्से से भाजपा को सियासी नुकसान, पश्चिमी यूपी में लग सकता है झटका

ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

आगे भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। बात करें दिल्ली की तो राजधानी में अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की बात कही गई है। विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के इलाकों में घने कोहरे की चादर देखने को मिली रही है। जबकि मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ है।

बिहार में जारी किया गया अलर्ट

वहीं इस बीच बिहार में कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। साथ ही बिहार के मुजफ्फरपुर में 3 फरवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार में भी अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा। वहीं, उत्तराखंड में ज्यादातर शहरों का पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। यूपी में राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में घना कोहरा शीतलहर का सितम जारी है।

यह भी पढ़ें: पंजाब की पंचायत का फरमान: हर घर से एक व्यक्ति पहुंचे दिल्ली, वर्ना लगेगा जुर्माना

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story