×

कोहरे में लिपटा उत्तर भारत: अचानक बर्फबारी से बढ़ी ठंड, जानें अपने शहर का हाल

हरियाणा और पंजाब में भी कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे की वजह से यहां विजिबिलिटी काफी कम रही। वहीं बात की जाए उत्तर प्रदेश की तो यहां पर बसंत ऋतु की दस्तक के साथ ही तापमान में कुछ वृद्धि हुई है और यहां पर लोगों को सर्दी से राहत मिली है। 

Shreya
Published on: 17 Feb 2021 5:14 AM GMT
कोहरे में लिपटा उत्तर भारत: अचानक बर्फबारी से बढ़ी ठंड, जानें अपने शहर का हाल
X
कोहरे में लिपटा उत्तर भारत: अचानक बर्फबारी से बढ़ी ठंड, जानें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली: देश के अधिकतर हिस्सो में अभी भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच बर्फबारी और कोहरे ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। हिमाचल में अचानक बर्फबारी देखने को मिली तो वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत फिर से कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया।

कोहरे की वजह से कम हुई विजिबिलिटी

आज सुबह दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चादर बिछी रही, जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई और इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: महिला को फांसी: देश में पहली बार होगा ऐसा, दास्तान-ए-जुर्म जानकर कांप जाएगी रूह

वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्थिति में

बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एयर क्वालिटी काफी खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है। सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air quality index) 332 दर्ज किया गया। शहर के कुछ हिस्सों में धुंध छाई रही।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: फर्जी शिक्षण संस्थान चलाने वाले गिरफ्तार, हड़पी करोड़ों की छात्रवृत्ति

delhi air quality (फोटो- सोशल मीडिया)

यहां छाया रहेगा कोहरा

वहीं हरियाणा और पंजाब में भी कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे की वजह से यहां विजिबिलिटी काफी कम रही। वहीं बात की जाए उत्तर प्रदेश की तो यहां पर बसंत ऋतु की दस्तक के साथ ही तापमान में कुछ वृद्धि हुई है और यहां पर लोगों को सर्दी से राहत मिली है।

यूपी में बारिश के आसार

यूपी में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम आम तौर पर खुश्क रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि इस दौरान पश्चिमी UP में मौसम खुश्क बना रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बौछार गिर सकती है।

यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट, इस साल ये बदलाव, स्टूडेंट्स जान लें जरूरी बात

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story