×

मौसम हुआ मस्ताना: कहीं होगी तेज बारिश तो कहीं उमस से बढ़ेगी परेशानी

मानसून ने देश के हिस्सों में दस्तक दे दी है, साथ ही कई जगहों पर बीते गुरुवार को मूसलाधार बारिश हुई इससे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने या तेज़ बौछारें पड़ने की संभावना है।

suman
Published on: 26 Jun 2020 1:28 AM GMT
मौसम हुआ मस्ताना: कहीं होगी तेज बारिश तो कहीं उमस से बढ़ेगी परेशानी
X

लखनऊ : मानसून ने देश के हिस्सों में दस्तक दे दी है, साथ ही कई जगहों पर बीते गुरुवार को मूसलाधार बारिश हुई इससे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने या तेज़ बौछारें पड़ने की संभावना है।

यह पढ़ें....अमेरिका बोला- भारत के लिए खतरा बन गया है चीन, सेना भेजने का कर दिया ऐलान

यूपी के इन शहरों का मौसम

मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, आगरा, और प्रयागराज / इलाहबाद के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान लगाया है। अब उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। लखनऊ में मौसम न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और हवाओं कि गति 09 किमी प्रति घंटा तथा आर्द्रता 76 प्रतिशत रहेगी।

कहीं तेज कहीं मध्यम तो कहीं बना है सर्कुलेशन

*उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से बिहार तक एक ट्रफ पहले की तरह रहेगा। पाकिस्तान के मध्य भागों पर हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर विकसित हो गया है।

*बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर भी एक सर्कुलेशन बना हुआ है। साथ ही एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कर्नाटक के तटों के पास बना हुआ है। अरब सागर के पश्चिमी-मध्य भागों पर भी एक सर्कुलेशन दिखाई दे रहा है।

*दक्षिणी गुजरात और इससे सटे भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ ।झारखंड, रायलसीमा, दक्षिणी-तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, पंजाब और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ के शेष भागों, ** *पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और कोंकण गोवा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

*उत्तराखंड, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह पढ़ें....हॉन्गकॉन्ग पर अमेरिका ने लिया ये बड़ा फैसला, अब क्या करेगा चीन

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, कोलकता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, जयपुर महानगर में मौसम बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्मी बढ़ने के आसार हैं । मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, जब तक आकाश में बादल छाये रहेंगे, तब तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा, और उमस के साथ साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं

जानते हैं इन शहरों का आज का अधिकतम तापमान...

दिल्ली- अधिकतम-37 डिग्री , कोलकता- अधिकतम-33 डिग्री ,मुंबई- अधिकतम-34 डिग्री , चेन्नई- अधिकतम-35 डिग्री ,बेंगलुरु- अधिकतम-28 डिग्री,भुवनेश्वर- अधिकतम-35 डिग्री ,जयपुर-अधिकतम-36 डिग्री और लखनऊ में अधिकतम तापमान आज का 26 डिग्री है।

suman

suman

Next Story