×

मौसम का कहर: तैयार रहिये इस बार भीषण गर्मी के लिए, हवा उगलेगी आग

उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापामान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि दक्षिण और उससे सटे मध्य भारत में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 2 March 2021 9:35 AM GMT
मौसम का कहर: तैयार रहिये इस बार भीषण गर्मी के लिए, हवा उगलेगी आग
X
मौसम ने इस साल की गर्मियों के ट्रेलर दिखा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार देश में जनवरी न्यूनतम तापमान के लिहाज से 62 साल में सबसे अधिक गर्म महीना रहा।

नई दिल्ली। मौसम ने इस साल की गर्मियों के ट्रेलर दिखा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार देश में जनवरी न्यूनतम तापमान के लिहाज से 62 साल में सबसे अधिक गर्म महीना रहा। ये जान लीजिए कि इस बार देश मे भीषण गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मार्च से मई तक के अपने ग्रीष्मकालीन पूर्वानुमान में कहा है कि पूरे उत्तर भारत और खासतौर पर दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...गदगद हुए सरकारी कर्मचारी: मिली ये बड़ी खुशखबरी, LTC स्कीम पर हुआ ऐलान

दिन का तापामान सामान्य से अधिक

उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापामान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि दक्षिण और उससे सटे मध्य भारत में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और हरियाणा में अधिकतम तापमान नॉर्मल से 0.71 डिग्री ज्यादा रहेगा। छत्तीसगढ़ में तो ये 0.86 डिग्री ज्यादा रहेगा।

heat फोटो-सोशल मीडिया

मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़, ओड़िशा, गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, गोवा एवं तटीय आंध्रप्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्रों, पूर्वोत्तर भारत, मध्य भारत के पश्चिमी हिस्से और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी हिस्से के साथ-साथ उत्तरी भारत के ज्यादातर भागों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें...बंगाल: हुगली के उत्तरपाड़ा में परिवर्तन यात्रा के दौरान TMC और BJP वर्कर्स के बीच झड़प

मौसम विभाग ने कहा है कि विषुवतीय प्रशांत क्षेत्र के ऊपर मध्यम ‘ला नीना’ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, मध्य एवं पूर्वी विषुवतीय प्रशांत सागर के ऊपर समुद्री सतह का तामपान सामान्य से नीचे है। आईएमडी अब अप्रैल से जून तक के लिए दूसरा ग्रीष्मकाल पूर्वानुमान अप्रैल में जारी करेगा।

जनवरी में रिकॉर्ड गर्मी

देश में इस साल जनवरी में रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान पिछले 62 वर्षों में सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत में जनवरी के दौरान मौसम विशेष रूप से गर्म रहा।

दक्षिण भारत में जनवरी माह में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 22.33 डिग्री सेल्सियस रहा जो 121 वर्षों में सबसे गर्म था। यही नहीं मध्‍य भारत में भी जनवरी महीने में न्यूनतम तापमान 14.82 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते 38 वर्षों में सबसे गर्म रहा।

ये भी पढ़ें...दूसरा हाथरस कांड: चीख-चीख कर रो रही बेटी, हत्यारे गौरव का सच आया सामने

रिपोर्ट-नीलमणि लाल

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story