×

अभी नहीं थमेगा ठंड का कहर, यूपी समेत इन राज्यों में होगी जमकर बारिश

उत्तर भारत में ठंड का कहर अब भी जारी है। देश में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत अभी नहीं मिलने वाली है। और तो और उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

Roshni Khan
Published on: 8 Jan 2020 4:05 AM GMT
अभी नहीं थमेगा ठंड का कहर, यूपी समेत इन राज्यों में होगी जमकर बारिश
X

नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का कहर अब भी जारी है। देश में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत अभी नहीं मिलने वाली है। और तो और उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली में समेत बहुत सी जगहों पर रात में लगातार बूंदाबांदी हुई। बारिश होने की वजह से दिल्ली में एक बार फिर से ठंड के बढ़ने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज जहां बूंदाबांदी हो सकती है, तो वहीं मेरठ के इलाके में ओले गिरने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:क्या JNU जाना दीपिका पर पड़ेगा भारी, लोगों ने कहा- #BoycottChhapaak

बिहार में भी शीतलहर जारी है, जिसे देखते हुए पटना के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने का असर दिखाई देने लगा है। फिलहाल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सफरदजंग, पालम, लोधी रोड में मंगलवार को बारिश हुई थी। यहीं क्रम बुधवार को भी जारी रह सकता है, लेकिन साथ में तेज हवाएं चलेंगी। जिसकी वजह से हवा की गति 20 से 25 किमी प्रति घंटे होगी।

चार दिनों में 6 डिग्री गिरेगा न्यूनतम पारा

बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 दिनों में 6 डिग्री तक नीचे गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के पास है, जो शनिवार तक 6 डिगी तक पहुंच जाएगा। मंगलावार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री के पास दर्ज किया गया है, तो वहीं शनिवार को 15 डिग्री के पास रहेगा। इसके बाद तापमान में वापस बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें:Live भारत बंद: प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, बस ड्राईवरों की हालत खराब

बफीर्ली हवाओं से ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में हुई बर्फ

बारी का असर दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में दिखेगा। जिसके तहत बुधवार से तेज बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली का पारा गिरेगा। जिस वजह से सुबह के सा

थ ही दिन में ठंड बनी रहेगी।

स्काईमेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी का अंदाजा लगाया जा रहा है। भारी बर्फ़बारी के चलते वैष्णो देवी में इस टाइम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

स्काईमेट के अनुसार 09 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा की और बढ़ जाएगा, जिससे जम्मू व कश्मीर का मौसम भी साफ होना शुरू हो जाएगा। लेकिन 09 जनवरी की दोपहर तक बादल छाए रह सकते है तथा हल्की बारिश भी जारी होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस दौरान, दिन का मौसम भी काफी ठंडा हो जाएगा।

उत्तराखंड में गिरी बर्फ, मैदानी इलाकों में बढ़ाएगी ठंड

उत्तराखंड में हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। इस ठंड का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में भी होगा। यहां के नारायण आश्रम मार्ग पर छलमाछिलासों से आगे बर्फबारी की वजह से यातयात बाधित है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर उच्च हिमालयी गांव बर्फ से ढके हुए हैं।

ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपः सब कुछ ठीक, कल सुबह बड़ा फैसला करूंगा

पंजाब, हरियाणा में बारिश, तापमान बढ़ा

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर होने के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही नौ जनवरी से घने कोहरे की संभावना है।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना व पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6, 9.8 व 1०.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 10 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार-पांच डिग्री ज्यादा रहा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story