×

अभी गलन से और ठिठुरेगा देश, कहीं होगी बारिश तो कहीं पड़ेगी बर्फ

उत्तरी भारत में लगातार ठंड का कहर जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में दिसंबर की सर्दी का ये आलम है कि यहां 1901 के बाद दूसरी बार ऐसा हो सकता है जब साल का आखिरी महीना इतना सर्द रहा हो।

Roshni Khan
Published on: 27 Dec 2019 3:52 AM GMT
अभी गलन से और ठिठुरेगा देश, कहीं होगी बारिश तो कहीं पड़ेगी बर्फ
X

नई दिल्ली: उत्तरी भारत में लगातार ठंड का कहर जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में दिसंबर की सर्दी का ये आलम है कि यहां 1901 के बाद दूसरी बार ऐसा हो सकता है जब साल का आखिरी महीना इतना सर्द रहा हो। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में तापमान और भी गिर सकता है।

ये भी देखें:जुमे की नमाज को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, कई जिलों में इंटरनेट किया गया बंद

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वहीं अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली में लगातार 13वें दिन कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब ऐसे लगातार 17 दिन जोरदार कड़ाके की ठंड पड़ी थी। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 और 1997 में रहा है।''

दिसंबर के आखिरी महीने में इस साल औसत अधिकतम तापमान अब तक 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिसंबर 31 तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदाजा लगाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, ''अगर ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा। दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।''

राजस्थान में कई इलाकों में ठंड का कहर

राजस्थान में कई जगहों पर रात का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। शेखावटी अंचल में सर्दी जोरों पर है। सीकर जिले में गुरुवार को पारा जमाव बिन्दु पर पहुंच गया। शेखावटी क्षेत्र में चुरू, सीकर, झुंझनू जिले और निकटतम क्षेत्र आते हैं। राजस्थान के पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र माउंट आबू में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरू, वनस्थली, बीकानेर, गंगानगर और अजमेर में रात का तापमान क्रमश: 1.3, 3.2, 3.7, 3.9 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार का न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला, हल्वारा, आदमपुर, पठानकोट, अमृतसर में क्रमश: 4.5, 6.6, 6.4, 5.8, 6.8, 6.4 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मुताबिक दोनों ही राज्यों में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी और कोहरा छाया रहेगा।

श्रीनगर की सबसे ठंडी रात रही

कल रात श्रीनगर की सबसे ठंडी रात रही जहां तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था। द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अनुसार लेह में तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर में बर्फ से ढके पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस कम और कुपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

जम्मू के कटरा का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान डोडा जिले का भदरवाह था जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

ये भी देखें:भाजपा के दो साल: अमित शाह आज पेश करेंगे जयराम सरकार का रिपोर्ट कार्ड

हिमाचल प्रदेश में भी ठंड की भारी मार पड़ी है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहां के मौसम विभाग ने हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में इस साल के अंतिम दिन और नए साल के पहले दिन ताजा बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story