×

बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, रहें सावधान

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश के दौरान कई इलाकों में वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

Newstrack
Published on: 7 July 2020 9:04 AM GMT
बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, रहें सावधान
X

नई दिल्ली: देश में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दिया है। झारखंड के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी (Lightining Alert) जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश के दौरान कई इलाकों में वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। भारी बारिश और वज्रपात की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने रांची समेत प्रदेश के 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

बारिश के साथ-साथ कई जगह वज्रपात हो सकते हैं

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह और गोड्डा में बारिश के साथ-साथ कई जगह वज्रपात हो सकते हैं। इसके मद्देनजर विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 2 से 3 घंटे में इन सभी जिलों और आसपास के इलाके में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

कई स्थानों पर वज्रपात की घटनाएं भी हुईं

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून के आगमन के साथ ही झारखंड के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। पिछले महीने के आखिरी सप्ताह तक प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि इसी दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की घटनाएं भी हुईं। इसको देखते हुए सरकार ने वज्रपात से लोगों को बचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं, मौसम विभाग भी अपनी ओर से वज्रपात संबंधी चेतावनियां जारी करता रहता है।

ये भी देखें: मजदूरों को बड़ी राहत: अब ये योजना बनी इन सभी का सहारा, दूर होगी समस्या

प्रदेश के कई जिलों में जमकर वर्षा होने की संभावना

इस बीच, मौसम विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि केरल समेत देश के कई राज्यों में 8 जुलाई के बाद से मानसून कमजोर पड़ सकता है। इसका असर झारखंड में भी दिखने की संभावना है। हालांकि इससे पहले आज प्रदेश के कई जिलों में जमकर वर्षा होने की संभावना भी मौसम वैज्ञानिकों ने व्यक्त की है।

रांची में कई स्थानों पर 13 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई

सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी रांची में कई स्थानों पर 13 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। वहीं औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में भी मौसम विभाग के मुताबिक 23 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा डालटनगंज और आसपास के जिलों में छिटपुट बारिश हुई।

ये भी देखें: MS Dhoni Birthday Special | इस महान बल्लेबाज की वजह से लगा था Dhoni का पहला शतक

Newstrack

Newstrack

Next Story