×

पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी, अब ऐसी पड़ेगी ठंड कि जम जाएगा खून

दिल्ली-एनसीआर में अभी भी लोग ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड दिखाई पड़ रही है। पारा लगातार गिरता ही जा रहा है।

Shreya
Published on: 23 Dec 2019 3:28 AM GMT
पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी, अब ऐसी पड़ेगी ठंड कि जम जाएगा खून
X
पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी, अब ऐसी पड़ेगी ठंड कि जम जाएगा खून

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में अभी भी लोग ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड दिखाई पड़ रही है। पारा लगातार गिरता ही जा रहा है। वहीं आने वाले दिनों में भी दिल्ली को ठंड की मार झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में हफ्तेभर ठंड ऐसे ही बनी रहेगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की आशंका जताई गई है।

न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रहा

वहीं बात करें रविवार की तो, रविवार को दिल्लीवासी को कोहरे से राहत तो जरुर मिली लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते ठंड बरकरार रही। जिससे लोग ठिठुरे और लोग अपने घर में दुबके नजर आए। रविवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को राजधानी में सबसे ठंडी सुबह थी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election Results Live: रुझानों में JMM+ को बड़ी बढ़त, BJP बहुत पीछे

राजधानी दिल्ली में लोग पिछले 4-5 दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। जिसकी वजह पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते पिछले कई दिनों से उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में कोहरा और शीतलहर का असर बना हुआ है।

आने वाले 7 दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 7 दिनों तक दिल्लीवासियों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात और पहाड़ों से आने वाली हवाओं के चलते आने वाले दिनों में भी ऐसे ही कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरे और प्रदूषण से भी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले आने वाले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें: 23 DEC: कन्या राशि को मिल सकता है धोखा, ये राशियां भी रहे सचेत, पढ़ें राशिफल

Shreya

Shreya

Next Story