×

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, बढ़ेंगी ये बीमारियां

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही कई राज्यों में बारिश और शीतलहर की स्थिति बनी रहने वाली है।

Shreya
Published on: 21 Dec 2020 9:32 AM GMT
पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, बढ़ेंगी ये बीमारियां
X
पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, बढ़ेंगी ये बीमारियां

नई दिल्ली: देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड की मार पड़ना शुरू हो गई है। उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, उसके मुताबिक, लोगों को और कड़ाके वाली ठंड के लिए तैयार रहना चाहिए। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में गलाने वाली ठंड पड़ने वाली है। खासतौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखी जाएगी।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

इसके अलावा विभाग ने दिसंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है, इसके पीछे की वजह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को माना जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 दिसंबर के बाद 23, 24 और 25 दिसंबर के आसपास दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में न्‍यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस दौरान Minimum Temperature चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब व हरियाणा में कोहरे का काफी असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: भारत-जापान संवाद: PM मोदी बोले- नीतियों में रखें मानवता

rain (फोटो- सोशल मीडिया)

कोहरा और शीत लहर की संभावना

वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो विभाग ने बताया है कि यूपी में फिलहाल कोहरा और शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 26 दिसंबर के आसपास पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल एवं उत्‍तराखंड में बारिश होने की संभावना है। वहीं इन राज्यों में भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि 29 दिसंबर के आसपास कड़ाके वाली ठंड पड़ेगी। कहा ये भी जा रहा है कि ठंड मौसम की वजह से स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कई दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: अंडा हुआ सोना: कीमतों में हुई इतनी बढ़ोत्तरी, तोड़ा 3 सालों का रिकॉर्ड, जानें नए रेट

ये बीमारी होने की है संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि बहुत ज्यादा ठंड होने की वजह से फ्लू, जुकाम और नकसीर जैसी बीमारियां बढ़ने की संभावना हैं। जो आमतौर पर ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने के चलते होती हैं या बढ़ जाती हैं। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि कंपकंपी को नजरअंदाज ना करें। यह पहला संकेत होता है कि शरीर गर्मी खो रहा है। इसके अलावा ठंड के चलते फ्रॉस्टबाइट हो सकता है।

फ्रॉस्टबाइट होने के चलते त्वचा पीली पड़ जाती है, साथ ही कठोर और सुन्न हो जाती है। नतीजतन अंगुलियों, पैर की उंगलियों, नाक या कान जैसे शरीर के हिस्सों पर काले रंग के छाले दिखाई देने लगते हैं। इसके लिए तत्काल उपचार की जरुरत है।

यह भी पढ़ें: कुत्ते-बिल्लियों को सम्मान: अब होगा इनका भी अंतिम संस्कार, पुजारी कराएंगे ये काम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story