×

ठंड का Alert: पारा गिरने से कड़ाके की सर्दी, अगले 3 दिन बारिश-ओले बढ़ाएंगे ठिठुरन

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले पांच दिन में उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में घने कोहरा और कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

Shivani
Published on: 16 Dec 2020 3:36 AM GMT
ठंड का Alert: पारा गिरने से कड़ाके की सर्दी, अगले 3 दिन बारिश-ओले बढ़ाएंगे ठिठुरन
X
पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में कड़ाके की ठंड रही। घने कोहरे और ठंड की स्थिति पश्चिम और पूर्वी यूपी में देखने को मिली।

लखनऊ: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक़, एक दो दिनों में पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल दिल्ली में तो पारा 4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। ऐसे में ठिठुरन बढ़ गयी है। पहाड़ों पर बर्फ़बारी हो रही है। वहीं कई राज्यों के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले पांच दिन में उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में घने कोहरा और कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। जबकि दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश होगी।

आने वाले 3 दिन कड़ाके की ठंड़

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 3 दिनों में उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों में न्‍यूनतम पारा 2 से 5 डिग्री तक गिरेगा जबकि मध्‍य और पूर्वी भारत में भी न्‍यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः मंत्री की हालत बिगड़ी: अब तक तीन अस्पतालों से हुए शिफ्ट, हालत ऐसी…

उत्तर भारत में 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

विभाग की तरफ से कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्‍ली में भयानक ठंड पड़ेगी, तो वहीं जम्‍मू, हिमाचल, उत्तर पश्चिम राजस्‍थान और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में भी मौसम के ऐसे ही बनें रहेंगे। उत्‍तराखंड, पश्चिमी राजस्‍थान, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा रहेगा।

weather alert

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, मध्‍य महाराष्‍ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश होगी। चक्रवात निवान के गुजरने के बाद भी भारत के दक्षिणी इलाकों में इसका असर दिख रहा है।

ये भी पढ़ेंः Gold महंगा हुआ फिर: चांदी के दामों में भी उछाल, गिरावट के बाद आज इतना रेट

बिहार में भी होगी बारिश

बिहार में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राज्य में घने कोहरे के साथ ही कंपान वाली ठंड पड़ रही है। इस बीच बिहार के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे नें बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम गति की बारिश होने की संभवान है। बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय है जिसके कारण बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद बिहार में ठंड और बढ़ेगी।

weather update Snowfall rainfall Alert in south India states Tamil Nadu

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

मौसम में बदलाव के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है। इस बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ेगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story