×

इन दो राज्यों को छोड़ पूरे देश में हवाई यात्रा शुरू, जानिए क्या है नियम

देश में पूरे दो महीने बाद घरेलू उड़ान सेवा फिर से शुरू हो गई है। आज से आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। फिलहाल पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हवाई सेवाएं शुरू नहीं होंगी।

suman
Published on: 25 May 2020 4:07 AM GMT
इन दो राज्यों को छोड़ पूरे देश में हवाई यात्रा शुरू, जानिए क्या है नियम
X

नई दिल्ली देश में पूरे दो महीने बाद घरेलू उड़ान सेवा फिर से शुरू हो गई है। आज से आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। फिलहाल पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हवाई सेवाएं शुरू नहीं होंगी। आंध्र प्रदेश 26 मई से तो पश्चिम बंगाल 28 मई से विमान सेवा शुरू करेगा। आज दिल्ली से सुबह 4:45 पर पुणे के लिए पहली फ्लाइट रवाना हुई। जबकि मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 6:45 पर पहली फ्लाइट पटना के लिए रवाना हुई।

यह पढ़ें...जोरदार ब्लास्ट से उड़े चीथड़े: इलाके में मची अफरातफरी, एक की मौत-दो घायल

घरेलू विमान सेवा की शुरुआत को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया था, 'देश में नागरिक उड्डयन कार्यों की सिफारिश करने के लिए विभिन्न राज्यों के साथ बातचीत का एक लंबा दिन रहा। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर सोमवार से पूरे देश में घरेलू उड़ानों की शुरुआत होगी।'

नए शर्तों के साथ

हवाई यात्रा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। यात्रियों के लिए इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके मुताबिक यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। यात्रियों के फोन में आरोग्य सेतु एप भी अनिवार्य रूप से इंस्टॉल होना चाहिए। इसके अलावा विभिन्न राज्यों ने भी अपने-अपने हिसाब से कुछ नियम तय किए हैं।

*लखनऊ में फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों को 14 दिन के लिए होम क्वारनटीन रहना होगा। जिन लोगों को वापस लौटना है या फिर यहां से कहीं और जाना है उनके लिए क्वारनटीन अनिवार्य नहीं होगा लेकिन उनको आगे की यात्रा की पूरी जानकारी देनी होगी।

*तमिलनाडु राज्य में आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा इसके लिए एयरपोर्ट पर इंतजाम भी किए गए हैं।

*पश्चिम बंगाल में 28 मई से हवाई सेवा शुरू हो रही है। यहां ममता सरकार की तरफ से जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं। उनमें कहा गया है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को अपना चेहरा ढंक कर रखना होगा।

*दिल्ली सरकार ने भी अपनी गाइडलाइंस में कहा है कि यात्रियों का क्वारनटाइन अनिवार्य नहीं होगा। बिना लक्षण वाले यात्रियों को सलाह दी जाएगी कि वह अगले 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करें।

यह पढ़ें...पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन आमने-सामने, सैन्य कर्मियों की तैनाती से बढ़ा तनाव

*जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे उनको पास के अस्पताल में तुरंत ले जाया जाएगा। उन्हें घर जाने की इजाजत होगी लेकिन अगले 7 दिन आइसोलेशन में ही रहना होगा।

*हवाई सेवा को लेकर केरल ने भी गाइडलाइन जारी की है जिसके तहत, यात्रियों को (covid19jagratha.kerala.nic.in )पर रजिस्टर करना होगा केरल पहुंचे यात्रियों को 14 दिनों तक क्वारनटीन रहना होगा।

suman

suman

Next Story