×

BJP कार्यकर्ता पर गोलियां: रैली में थे हथियारबंद लोग, पुलिस का बड़ा खुलासा

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सोमवार को रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पार्टी के लोगों का आरोप है कि रैली के दौरान कार्यकर्ता पर पुलिस ने गोली चलाई थी, जिससे एक की मौत हो गयी।

Shivani
Published on: 8 Dec 2020 1:26 PM GMT
BJP कार्यकर्ता पर गोलियां: रैली में थे हथियारबंद लोग, पुलिस का बड़ा खुलासा
X

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गयी। बीते दिन भाजपा की एक रैली बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित की गयी थी। इस दौरान कार्यकर्ता की मौत के बाद आरोप लगे कि पुलिस की गोली से उसकी मौत हुई थी, हलांकि आज बंगाल पुलिस ने तथ्यों को उजागर करते हुए बताया कि जिस गोली से कार्यकर्ता की मौत हुई, वह शॉटगन थी। इस तरह के हथियार का इस्तेमाल पुलिस नहीं करती।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की रैली में कार्यकर्ता की मौत

दरअसल, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सोमवार को रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पार्टी के लोगों का आरोप है कि रैली के दौरान कार्यकर्ता पर पुलिस ने गोली चलाई थी, जिससे एक की मौत हो गयी। हालाँकि इस केस में पुलिस ने मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट कर दिया कि कार्यकर्ता की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई।

bjp in west bengal-2

कार्यकर्ता की मौत शॉटगन से की गई गोलीबारी में हुई

कार्यकर्ता की मौत होने के आरोपों से इनकार करते हुए बंगाल पुलिस ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की मौत शॉटगन से की गई गोलीबारी से हुई है। उन्हें बताया कि पुलिस इस तरह के हथियार का उपयोग नहीं करती है।वहीं रैली में भाजपा कार्यकर्ता के मारे जाने की घटना की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है।

ये भी पढ़ेंः भारत बंद: यूपी में किसान और सपाइयों पर पुलिस ने खूब भांजी लाठियां, कई गिरफ्तार

पुलिस का दावा है कि रैली में हथियारबंद लोग लाए गए। इस केस को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक ट्वीट में लिखा, ''पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता की मौत शॉटगन जख्मों के कारण हुई। पुलिस शॉटगन का इस्तेमाल नहीं करती है। यह स्पष्ट है कि सिलीगुड़ी की सोमवार की रैली में हथियारबंद लोग लाए गए और उन्होंने आग्नेयास्त्रों से गोलीबारी की।''

रैली में आए थे हथियारबंद लोग

पुलिस इस मामले में पुलिस ने कई तथ्य उजागर किये। जांच के मुताबिक, कार्यकर्ता के पास खड़े ही किसी शख्स ने नजदीक से उसपर गोली चलाई, जिसमे वह जख्मी हो गया था। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर हो रही भाजपा की रैली में हथियारबंद लोगों को लाया गया और उन्हें गोली चलाने के लिए उकसाया गया। पुलिस के मुताबिक, हथियारों के जरिये रैली में भड़काने की मंशा थी। ऐसे में मामले की जांच सीआईडी को दी गयी है। आशवसन दिया गया कि जिन लोगों ने ऐसे जघन्य अपराध की योजना बनाई और अंजाम दिया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



भाजपा कार्यकर्ता की मौत के खिलाफ उत्तर बंगाल में 12 घंटे का बंद

वहीं पुलिस के बयान करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि रैली में संघर्ष के दौरान पुलिस ने शॉटगन से गोलीबारी की, जिससे उनके कार्यकर्ता उलेन राय की मौत हो गई। भाजपा इसके पहले दावा कर रही थी कि पुलिस लाठीचार्ज के दौरान उनके कार्यकर्ता की मौत हो गयी। ऐसे में पार्टी ने कार्यकर्ता की मौत के खिलाफ भाजपा ने उत्तर बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story