×

भारत बंद: यूपी में किसान और सपाइयों पर पुलिस ने खूब भांजी लाठियां, कई गिरफ्तार

चंदौली में पूर्व सांसद राम किशुन यादव को नज़रबंद किया गया। भदोही में पूर्व विधायक ज़ाहिद बेग को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं सोनभद्र में जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों से पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई।

Newstrack
Published on: 8 Dec 2020 12:47 PM GMT
भारत बंद: यूपी में किसान और सपाइयों पर पुलिस ने खूब भांजी लाठियां, कई गिरफ्तार
X
भारत बंद: यूपी में किसान और सपाइयों पर पुलिस ने खूब भांजी लाठियां, कई गिरफ्तार

लखनऊ: किसान संगठनों के भारत बंद को गैर भाजपा राजनीतिक दलों का जोरदार समर्थन मिला। राजनीतिक दलों के मोर्चा संभालने की वजह से कई जिलों में पुलिस को सख्त रुख अख्तियार करना पड़ा। बस्ती में पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजी तो इटावा में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में सपा कार्यकर्ता का सिर फट गया।

उत्तर प्रदेश के बस्ती में भारत बंद के समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी और सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सपा के कई नेता गिरफ्तार

सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को गांधी नगर से पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। दूसरी ओर इटावा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह को पुलिस ने उनके आवास पर सुबह से ही नजरबन्द कर दिया।

भारत बंद का समर्थन कर रहे प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प में सपा कार्यकर्ता रामबाबू प्रधान के सिर में गहरी चोट लगी है। यहां कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने 1 दिन के लिए कार्य से विरत रहकर किसान आंदोलन का समर्थन किया।

ये भी देखें: बीएचयू में आंदोलन: अब यहां छात्र आए सड़क पर, कर रहे ये बड़ी मांग

सपा के कई नेताओं को पुलिस ने किया नजर बंद

आगरा में भारत बंद कराने निकले किसान नेता भारत सिंह और उनके 4 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। आज़मगढ़ में किसान विरोधी बिल के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे विधायक नफ़ीस अहमद को पुलिस ने उनके घर में नज़र बंद किया। चंदौली में पूर्व सांसद राम किशुन यादव को नज़रबंद किया गया। भदोही में पूर्व विधायक ज़ाहिद बेग को पुलिस ने हिरासत में लिया।

ये भी देखें: भयानक हादसा: नेशनल हाईवे पर टकराए दर्जनों वाहन, पांच गंभीर घायल

सोनभद्र में जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों से पुलिस की नोकझोंक हुई। बागपत समेत अन्य जिलों से भी किसानों के जोरदार प्रदर्शन की खबर मिल रही है। कानपुर देहात में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर तहसील के अंदर पहुंच गए।

रिपोर्ट: अखिलेश तिवारी

ये भी देखें: इटावा में भारत बंद: सपा नेताओं की गिरफ्तारी से आक्रोश, सैकड़ों नेताओं ने दिया धरना

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story