×

ममता की सच्चाई: क्यों पहनती हैं चप्पल, क्यों खा रहीं ऐसा खाना

पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का राजनीतिक जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने 70 के दशक में कांग्रेस के छात्र संगठन छात्र परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत किया था।

SK Gautam
Published on: 19 Jan 2020 12:13 PM GMT
ममता की सच्चाई: क्यों पहनती हैं चप्पल, क्यों खा रहीं ऐसा खाना
X

कोलकाता: आज हम आपको ममता बनर्जी के राजनीतिक ही नहीं बल्कि निजी जीवन के बारे में भी कुछ खास बातें बतायेंगे। जिसमें हम आपको हम ये भी बतायेंगे कि उन्‍होंने कभी शादी क्‍यों नहीं की और वो हमेशा सफेद साड़ी ही क्‍यों पहनती हैं। इन सबके पीछे की क्या वजह है।

पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का राजनीतिक जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने 70 के दशक में कांग्रेस के छात्र संगठन छात्र परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत किया था। कहा जाता है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह कालीघाट में अपने उसी पुराने मकान में रहती हैं। इस घर तक जाने वाली सड़क और घर का दरवाजा भी बेहद संकरा है।

जेड प्लस सुरक्षा का दुरुपयोग नही करतीं

जेड प्लस सुरक्षा होने के बावजूद ममता को यह कभी पसंद नहीं आया कि उनके लिए दूसरे नेताओं की तरह सड़कें खाली करा दी जाएं और आम लोगों को परेशानी हो। जैसा कि कई नेता करते हैं, जब वे चलते हैं तो सड़कें खाली करा दी जाती हैं। आम जनता की परेशानियों से उनका कोई लेना देना नहीं होता है ।

ये भी देखें : संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए सरकार करने जा रही ये काम

ममता बनर्जी को किताबें पढ़ना पसंद है

ममता को फुर्सत के समय खाना पकाना, किताबें पढऩा और चित्र बनाना पसंद है। वैसे आपको बता दे कि ममता दीदी का नाश्ता हमसे सबसे अलग है, वे नाश्ते में मुरमुरे और चाय पीना पसंद करती हैं। यहाँ तक कि घर में आए मेहमान को भी वो मुरमुरे और चाय से स्वागत करती है।

तला और ज्यादा तीखा खाना पसंद नहीं

दोपहर में हल्का-फुल्का खाना पसंद करती हैं, खान-पान को लेकर वह सेलेक्टिव हैं,ममता जी को तला और ज्यादा तीखा खाना पसंद नहीं है। कभी-कभार डीप फ्राइड पोटैटो फिटर्स खाती हैं जिसे बांग्ला में अलुर चॉप बोला जाता है। यह उनकी फेवरेट डिश है।

ये भी देखें :अभी-अभी अगवा किये गये 20 भारतीयों के लिए आई ये बड़ी खबर, मचा हड़कंप

सफेद साड़ी और हवाई चप्पल में आती हैं नजर

राजनीति में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो सादगी से रहते हैं और इस लिस्‍ट में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी का नाम जरूर आता है। देश में अक्सर यह सवाल उठता है कि ममता बनर्जी ने शादी क्यों नहीं की। दरअसल, ममता बनर्जी समाज के लिए काफी कुछ करना चाहती थी, इसी वजह से ममता बनर्जी शादी के बंधन में कभी नहीं बंधी। वो नहीं चाहती थी की किसी तरह का बंधन उन्हें बांध पाएं, इसलिए, ममता बनर्जी ने कभी शादी नहीं और जिंदगीभर कुंवारी रहीं।

आपने अकसर नीली कन्‍नी वाली सफेद साड़ी में ही ममता बनर्जी को देखा होगा। इसके पीछे ये वजह है कि जब 9 साल की उम्र में उनके पिता का देहांत हुआ था तो उस समय वो बहुत गरीब थे। लेकिन आज सबकुछ होने के बाद भी वो सफेद साड़ी पहनना पसंद करती है।

ये भी देखें :अपना भारत/ न्यूज़ट्रैक की धमक अब मुंबई में, रहेगी चप्पे-चप्पे की खबरों पर न्यूज़ट्रैक की नजर

ममता अक्सर हवाई चप्पल में ही दिखाई देती हैं,खबरों के मुताबिक ममता बनर्जी के पास जरूरत के हिसाब से ही कपड़े हैं, वो ज्यादा दिखावे का शौक नहीं है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story