×

West Bengal News: सीमा के बाद एक और प्रेमिका सरहद लांघकर आई भारत, लेकिन बेवफा प्रेमी के कारण जाना पड़ा जेल

West Bengal News: सीमा हैदर के जैसे एक 21 साल की लड़की अपने प्यार के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बांग्लादेश से भारत के सिलीगुड़ी आई थी। लेकिन उसका प्रेमी बेवफा निकला और उसे जेल जाना पड़ा।

Archana Pandey
Published on: 14 July 2023 1:18 PM GMT
West Bengal News: सीमा के बाद एक और प्रेमिका सरहद लांघकर आई भारत, लेकिन बेवफा प्रेमी के कारण जाना पड़ा जेल
X
Girl came to india from Bangladesh illegally for her lover like seema haider (Image- Social Media)

West Bengal News: इस समय देश में सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी खूब चर्चाओं में हैं। सीमा हैदर, सचिन के प्रेम के लिए पाकिस्तान से भारत आई थी। इसी क्रम में एक और प्रेम कहानी सामने आई है। इसमें एक 21 साल की लड़की अपने प्यार के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बांग्लादेश से भारत के सिलीगुड़ी आई थी।

लेकिन दोनों की प्रेम कहानी में अंतर है कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अपने पति सचिन के साथ प्रेम से रह रही हैं। वहीं, बांग्लादेश से भारत आई लड़की जाल में फंसकर जेल में पहुंच गई।

दरअसल, 21 साल की लड़की सपला अख्तर अपनी जान जोखिम में डालकर बांग्लादेश से भारत के सिलीगुड़ी पहुंची थी, लेकिन जब यहां उसे अपने प्रेमी का असली चेहरा पता चला तो वह भाग गई। जानकारी के अनुसार, सपला ढाई महीने पहले बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत के सिलीगुड़ी में पहुंची थी। यहां वह अपने प्रेमी के साथ खुशीभरे दिन गुजार रही थी।

अचानक एक दिन पता चला कि उसका प्रेमी उसे नेपाल में बेचने की प्लानिंग बना रहा है। इस बात की खबर लगते ही सपला अपने प्रेमी के पास से भाग निकली। जब वह सिलीगुड़ी रेलवे जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने पहुंची, तो एक स्वयंसेवी संस्था ने उसे संदिग्ध हालात में देखकर पकड़ लिया।

इसके बाद संस्था के लोगों ने सापला अख्तर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेशकर उसे जेल भेज दिया है। अब पुलिस ने आरोपी युवती के प्रेमी की तलाश कर रही है।

बता दें पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर की दोस्ती PUBG गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा के सचिन से हुई थी। दोनों में प्यार होने के बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई। यहां एक मंदिर में दोनों शादी कर ली। फिलहाल सीमा जमानत पर रिहा होकर अपने पति के साथ प्रेम से रह रही हैं। दोनों की प्रेम कहानी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story