×

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बारे में इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा पूछे गए ये सवाल

Rahul Gandhi Search on Google: राहुल गांधी को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह के टॉपिक सर्च किए जा रहे हैं। पिछले दिनों गूगल पर राहुल को लेकर ये बड़े सवाल किए गए।

Snigdha Singh
Published on: 5 May 2023 2:25 PM GMT (Updated on: 5 May 2023 2:52 PM GMT)
Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बारे में इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा पूछे गए ये सवाल
X
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Search on Google: डिसक्वालीफाई एमपी, बेघर राहुल और कैब्रिज स्पीच... ऐसे ही कुछ शब्द सोशल मीडिया में ट्रेंड पर रहे। इनके पीछे वजह हैं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी। बीते दिनों जितना उथल-पुथल राहुल गांधी के जीवन और राजनीतिक करियर में हुई, उतनी ही हलचल इंटरनेट में रही। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने राहुल के कई बड़े सवालों के जवाब गूगल से पूछे। लोगों ने राहुल गांधी की पत्नी से लेकर उनको जेल होगी या नहीं जैसे प्रश्न गूगल से किए। आइए जानते हैं लोग राहुल गांधी के बारे में क्या-क्या सर्च करते हैं?

राहुल गांधी क्यों हुए डिसक्वालीफाई

इंटरनेट में राहुल गांधी के विषय में सबसे ज्यादा ये सवाल हुआ कि आखिर क्यों डिसक्वालीफाई हुए। दरअसल, मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सूरत एमपी/एमएलए कोर्ट में मानहानि के केस में दो साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई। इस पर उन्होंने अपने ट्विटर बायो पर Dis’Qualified MP लिखा। इसके बाद इंटरनेट पर ये ट्रेंड छा गया।

राहुल गांधी को जेल होगी?

राहुल गांधी को सूरत एमपी/एमएलए कोर्ट से दो साल की सजा हुई। इसके बाद लोगों में ये जानने की जिज्ञास रही कि राहुल गांधी के साथ अब क्या क्या होगा। इसी कड़ी में लोगों ने सबसे अधिक सर्च किया कि Is Rahul Gandhi Jailed राहुल गांधी जेल जैसे शब्दों को अधिक सर्च किया गया। इसके साथ ही लोगों मानहानि केस के विषय में भी सर्च किया।

कैब्रिज स्पीच

राहुल गांधी की कैब्रिज स्पीच पर भी बड़ी कांट्रोवर्सी हुई। राहुल गांधी ने यहां भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने ये भी कहा कि यात्रा के दौरा मेरा फोन सर्विलांस पर रखा गया। कई बड़े नेताओं समेत मेरा फोन पेगासस में रखा गया। वहां राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है। हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इनके ऐसे बयानों पर सबसे अधिक पेगासस मुद्दा ट्रेंड पर रहा।

राहुल गांधी की पत्नी

इंटरनेट में राहुल गांधी की पत्नी के विषय में भी खूब सवाल लोगों ने किए। लोगों ने राहुल गांधी की पत्नी, पत्नी का नाम-फोटो, राहुल गांधी की गर्लफ्रैंड आदि विषयों पर खूब सर्च किया। इसके साथ राहुल गांधी की उम्र भी पूछी। लोगों ने राहुल की व्यक्तिगत जीवन के विषय में जानने की इच्छा से भी कई सवाल किए।

राहुल का घर कहां है

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद घर खाली करने का आदेश दिया गया। इसके बाद राहुल गांधी ने अपना 12 तुगलक लेन स्थित आवास खाली कर दिया। घर खाली करने के बाद अब राहुल गांधी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ दिल्ली स्थित आवास में रह रहे हैं। गूगल में राहुल के घर के विषय में खूब सर्च किया गया। लोगों ने राहुल गांधी के नए पते के विषय में जानकारी ली।

पप्पू जैसे गायब हुए सवाल

गूगल ट्रेंड पर हमने पिछले तीन महीनों के आंकडों को देखा तो गूगल से राहुल गांधी पर पप्पू जैसे पूछे सवाल गायब हो गए। गूगल से ही नहीं बल्कि ट्विटर, इंस्टा और फेसबुक से भी राहुल गांधी के साथ जुड़ने वाला पप्पू जैसे शब्द नहीं दिखे। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी राहुल गांधी अब पप्पू से हटकर एक नेता की छवि देखनो को मिली है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story