×

Maharashtra: औरंगजेब पर आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, कोल्हापुर के हिंदू संगठनों में धधकी ज्वाला, लाठीचार्ज

Kolhapur Protest: कोल्हापुर में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए जाने को लेकर कुछ युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कई हिन्दू संगठन के लोग शहर छत्रपती शिवाजी चौक पर बुधवार को धरना प्रदर्शन पर बैठ थे। पुलिस ने सड़क से हटाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।

Viren Singh
Published on: 7 Jun 2023 2:11 PM GMT (Updated on: 7 Jun 2023 2:18 PM GMT)
Maharashtra: औरंगजेब पर आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, कोल्हापुर के हिंदू संगठनों में धधकी ज्वाला, लाठीचार्ज
X
Kolhapur Protest (सोशल मीडिया)

Kolhapur Protest: कुछ युवाओं द्वारा औरंगजेब पर सोशल मीडिया पर डाले गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ हिदूं संगठनों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों और पुलिस के बीच झपड़ हो गई है। प्रदर्शनकारियों को धरना प्रदर्शन से हटाने के लिए बल का सहारा लेते हुए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों के बीच भगदड़ मच गई। पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर प्रदर्शनकारियों को पीठा। इस घटना पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार के कृत्य को माफ नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उपमुख्यमंत्री ने राज्य गृह विभाग आदेश दे दिये हैं। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है।

जानिए क्या है मामला?

दरअसल, कोल्हापुर में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए जाने को लेकर कुछ युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कई हिन्दू संगठन के लोग शहर छत्रपती शिवाजी चौक पर बुधवार को धरना प्रदर्शन पर बैठ थे। इन हिन्दू संगठनों में धरना प्रदर्शन और शहर बंदी का आह्वान पहले से किया था। जब आज हिन्दू संगठन प्रदर्शनकारी सड़क पर धरना के ले बैठे तो पुसिल ने उन्हें उठाने का प्रयास किया है, लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इतना ही पुसिल ने प्रदर्शनकारियों को भागने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे हैं।

शिंदे ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

कोल्हापुर की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, राज्य में क़ानून व्यवस्था बना रहे, यह जिम्मेदारी सरकार की है। इस घटना पर गृह विभाग और मंत्री अधिकारियों के साथ संपर्क में है। मैं भी अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। जनता से मेरी अपील है कि वह क़ानून-व्यवस्था बनाए रखें।

नहीं बर्दाश्त किया जाएगा पोस्टर फ्लैश करने वालों को

इस घटना पर महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस तरह के कृत्य को माफ नहीं किया जाएगा। अगर कोई औरंगजेब का पोस्टर फ्लैश करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस देश और राज्य में हमारे पूज्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story