×

भारत की मदद का मुरीद हुआ अमेरिका, व्हाइट हाउस ने किया PM मोदी को फॉलो

इस मुश्किल वक्त में भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा देना शुरू किया तो अब व्हाइट हाउस ने भारत को फॉलो करना शुरु कर दिया है।

Shreya
Published on: 10 April 2020 9:23 AM GMT
भारत की मदद का मुरीद हुआ अमेरिका, व्हाइट हाउस ने किया PM मोदी को फॉलो
X
भारत की मदद का मुरीद हुआ अमेरिका, व्हाइट हाउस ने किया PM मोदी को फॉलो

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के इस संकट की घड़ी में भारत ने अमेरिका की मदद की है। भारत की तरफ से एंटी मलेरिया दवा हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन पर से निर्यात प्रतिबंध को हटा दिया है। इस मुश्किल वक्त में भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा देना शुरू किया तो अब व्हाइट हाउस ने भारत को फॉलो करना शुरु कर दिया है। अब व्हाइट हाउस ने अपने ट्विटर अकाउंट से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को फॉलो करना शुरू कर दिया है।

व्हाइट हाउस केवल 19 लोगों को ही करता है फॉलो

खास बात यह है कि व्हाइट हाउस अपने ट्विटर हैंडल से केवल 19 लोगों को ही फॉलो करता है। इन 19 लोगों में से केवल 5 ही विदेशी हैंडल हैं और ये सभी भारतीय हैं।

यह भी पढ़ें: सपा नेता का बड़ा बयान, समाज में नफरत का वायरस फैला रहे ऐसे लोग

व्हाइट हाउस ने इन हैंडल को किया फॉलो

भारत सरकार द्वारा अमेरिका की मदद किए जाने के बाद से व्हाइट हाउस ने अपने ट्विटर से PM नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में इंडियन एम्बेसी और भारत में अमेरिकन एम्बेसी को फॉलो किया है। इसके अलावा व्हाइट हाउस के हैंडल से भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो किया गया है।

बता दें कि इनके अलावा व्हाइट हाउस का ट्विटर हैंडल केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और कुछ अन्य अमेरिकी प्रशासन से जुड़े लोगों को ही फॉलो करता है।

यह भी पढ़ें: वुहान में अकेला भारतीय: मौत के शहर में ऐसे लड़ी जंग, सलाम कर रही पूरी दुनिया

अमेरिका ने भारत से मांगी थी ये मदद

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से अमेरिका बुरी तरह से जूझ रहा है। वहां पर अब तक करीब 4 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के चपेट में आ चुके हैं। जबकि इस संक्रमण के चलते 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए अमेरिका ने भारत से मदद की गुहार लगाई थी और PM मोदी से अमेरिका को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन मुहैया कराने कहा था। जिसके बाद भारत ने अमेरिका की मदद करते हुए हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन की दवा मुहैया करवाई है।

यह भी पढ़ें: 195 दिन-160 प्रयोग: ये 3 अंतरिक्षयात्री इस तरह करेंगे मिशन को पूरा, पहुंचे स्पेस स्टेशन

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का किया शुक्रिया

भारत द्वारा दवा की सप्लाई को मंजूरी मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने PM मोदी को शुक्रिया कहा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, असाधारण समय में भी दोस्तों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता होती है। HCQ के निर्णय के लिए भारत और भारतीय लोगों को धन्यवाद। इस मदद को हम कभी नहीं भूलेंगे! धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस लड़ाई में न केवल भारत, बल्कि मानवता की मदद करने में आपके मजबूत नेतृत्व के लिए!



PM मोदी ने ये दिया रिप्लाई

डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब देते हुए लिखा कि ऐसा समय दोस्तों को करीब लाते हैं। भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से ज्यादा मजबूत है। भारत COVID-19 के खिलाफ मानवता की लड़ाई में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हम इसे एक साथ जीतेंगे।

यह भी पढ़ें: 10 दिनों से लालू यादव ने खुद को यहां पर कर रखा है कैद, सामने आई ये बड़ी वजह

Shreya

Shreya

Next Story