×

Delhi New CM: केजरीवाल की करीबी इस महिला का दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना तय! जानिए कौन हैं ये?

Delhi New CM: सीएम पद के रेश में सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय का नाम भी चर्चा में है। लेकिन इन सब पर आतिशी काफी भारी पड़ रही हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 15 Sept 2024 2:58 PM IST (Updated on: 15 Sept 2024 3:05 PM IST)
Delhi New CM: केजरीवाल की करीबी इस महिला का दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना तय! जानिए कौन हैं ये?
X

Delhi CM (Photo: Social Media)

Delhi CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के ऐलान के बाद अब यह चर्चा शरू हो गई है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होग? दिल्ली के सीएम पद की रेस में जो नाम सबसे आगे है वह आतिशी मार्लेना सिंह का बताया जा रहा है। आतिशी को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। आतिशी को मुख्यमंत्री केजरीवाल का काफी करीबी माना जाता है। आतिशी को शासन के साथ ही संगठन का भी काफी लंबा अनुभव है। सीएम पद के रेस में सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय का नाम भी चर्चा में है। लेकिन इन सब पर आतिशी काफी भारी पड़ रही हैं। आतिशी आम आदमी पार्टी में काफी लंबे समय से जुड़ी हैं। दिल्ली के आप सरकार में मंत्री आतिशी के पास कई विभाग हैं।

ये भी पढ़े- केजरीवाल के इस्तीफे का आप और देश की राजनीति पर क्या असर होगा,क्यों दे रहे इस्तीफा,क्या हैं इसके सियासी मायने

आतिशीः एक नजर

आप सरकार में मंत्री आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दंपति विजय सिंह और तृप्ता सिंह के घर आठ जून 1981 को हुआ था। आतिशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अपने नाम से मार्लेना शब्द को हटा दिया, क्योंकि इससे उनके ईसाई होने का भ्रम लोगों में होता था। पंजाबी राजपूत परिवार में जन्मीं आतिशी सोशल मीडिया पर अपना नाम अब आतिशी आप लिखती हैं।



सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर कर चुकी हैं काम

आतिशी दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से आप की विधायक हैं। आतिशी पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। उन्होंने जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक केजरीवाल सरकार में उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर भी काम किया और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया।

जानिए कहां से की हैं पढ़ाई?

आतिशी ने स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल से ग्रहण की है। आतिशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से 2001 में स्नातक की डिग्री ली और आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की है। आतिशी पढ़ाई पूरी कर भारत लौटीं और आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में कुछ समय तक काम किया। इस दौरान वह एक गैर-सरकारी संगठन संभावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी के साथ भी जुड़ी रहीं।

गौतम गंभीर से हार गई थीं चुनाव

आतिशी आम आदमी पार्टी के गठन के साथ से ही पार्टी से जुड़ी हैं। जनवरी 2013 में आतिशी को पार्टी के लिए नीति निर्धारण के काम में शामिल किया गया। 2015 में उन्होंने आप नेता आलोक अग्रवाल की ओर से मध्य प्रदेश के खंडवा में चलाए गए जल सत्याग्रह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आप ने आतिशी को 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से पार्टी का उम्मीदवार बनाया था जहां वह बीजेपी के उम्मीदवार गौतम गंभीर से 4.77 लाख वोटों से हार गईं थीं।


विधानसभा चुनाव में मिली थी जीत

आतिशी को 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया जहां से वह जीत कर विधानसभा पहुंचीं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को 11 हजार से अधिक मतों से हराया था। चुनाव के बाद उन्हें आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई का प्रभारी बनाया गया। आतिशी इस समय अरविंद केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं। उनका दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story