×

इस बात पर शादी के दसवें दिन छोड़ा पति, कहा मुझे नहीं रहना इसके साथ

शादी सात जन्मों का बंधन होता है। इस निभाने की कसम हर पति-पत्नी खाते हैं, लेकिन कुछ लोग तो इन कसमों को निभाते है और कुछ शादी की पहली रात ही  साथ छोड़ देते हैं। बिहार के बेगूसराय जिले से एक ऐसी घटना सामने आई  है, जिसे सनुकार आपके भी होश उड़ जाएंगे।

suman
Published on: 26 Jun 2020 5:47 AM GMT
इस बात पर शादी के दसवें दिन छोड़ा पति, कहा मुझे नहीं रहना इसके साथ
X

पटना : शादी सात जन्मों का बंधन होता है। इस निभाने की कसम हर पति-पत्नी खाते हैं, लेकिन कुछ लोग तो इन कसमों को निभाते है और कुछ शादी की पहली रात ही साथ छोड़ देते हैं। बिहार के बेगूसराय जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सनुकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां शादी के 10 दिन बाद एक नव-विवाहिता ने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया। नव-विवाहिता इस का जो कारण अपने पति और उसके परिजनों को बताया उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। पत्नी ने पति के सामने अपने दिल की बात कह दी। तो पति के पैरों तले जमी खिसक गई। जब उसकी नव नवेली पत्नी ने उससे कहा कि वो पति से प्यार नहीं करती बल्कि सपना नाम की लड़की से प्यार करती हैं और उसके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती हैं।

यह पढ़ें...UP-बिहार में मानसून का कहर, 107 की गई जान, 72 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

समलैंगिक प्यार

बता दें कि यह घटना बिहार के बेगूसराय की है। 14 जून को यहां के अंकित कुमार के साथ रांची की रहने वाली पूजा की शादी हुई। शादी के बाद पूजा अपने पति के साथ बेगूसराय आई, लेकिन 10 दिन बाद ही उसने पति के साथ रहने से मना कर दिया। पूजा ने कहा कि वो पिछले दो साल से सपना नाम की लड़की के साथ समलैंगिक रह रही थी और उसी के साथ शादी करना चाहती थी। यह सुनकर अंकित के होश उड़ना लाजिमी था। पति अंकित ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नगर थाना पुलिस सभी को थाना ले आई। लेकिन इस मामले तूल उस वक्त पकड़ा जब पूजा की प्रेमिका सपना रांची से बेगूसराय पहुंची और थाने में जाकर अपनी प्रेमिका को साथ रहने की बात कह दी।

यह पढ़ें...स्वच्छतासेनानी बनी बेटीः वजीफे की रकम से किया ऐसा काम, पिता की आँख भर आई

पति ने कर दिया आजाद

सपना और पूजा ने बताया कि रांची में वह एक कपड़ा दुकान में काम करती थीं। यहीं पर दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों एक साथ दो साल से रह रही थीं। इसी बीच 14 जून को पूजा की शादी उसके परिजनों ने बेगूसराय में करा दी। पूजा ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। वह सपना से प्यार करती है और जीवन भर उसी के साथ रहेगी और उसी से शादी करेगी। सपना भी पूजा को अपनी पत्नी मानती है और दोनों साथ रहना चाहते हैं। पूजा ने बताया कि परिजनों ने उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी कर दी थी, जिससे वह खुश नहीं थी। पूरा मामला जानने के बाद अब लड़के ने भी उसे शादी के बंधनों से आजाद कर दिया है।

suman

suman

Next Story