×

UP-बिहार में मानसून का कहर, 107 की गई जान, 72 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में मानसून के दस्तक देने के बाद से ही कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। अब दिल्ली में भी मानसून पहुंच गया है। राजधानी में तय समय से दो दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है। दो दिनों से बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 26 Jun 2020 5:35 AM GMT
UP-बिहार में मानसून का कहर, 107 की गई जान, 72 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट
X

नई दिल्ली: देश में मानसून के दस्तक देने के बाद से ही कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। अब दिल्ली में भी मानसून पहुंच गया है। राजधानी में तय समय से दो दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है। दो दिनों से बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। यूपी और बिहार में आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यूपी-बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 107 लोगों की जान चली गई है, तो वहीं कई लोग झुलस गए है।

अब मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में बिहार के 38 जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो वहीं असम में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। यहां बाढ़ के कारण 100 से ज्यादा गांवों के लोग परेशान हैं और करीब 40000 लोग बाढ़ की मार झेलने को मजबूर है। बिहार में आकीशीय बिजली से 83 लोगों की मौत हुई है।

मौसम विभाग ने इस अलर्ट में पूरे प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है। अब मानसून ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पहुंच गया है जिसकी वजह से वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आंधी आने के साथ-साथ बारिश हुई।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस ने ऐसे लूटा पीएम रिलीफ फंड का पैसा, जेपी नड्डा ने लगाया बड़ा आरोप

यूपी में भी कई लोगों की गई जान

बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी बारिश और आकाशीय बिजली ने तबाही मचाई है। प्रदेश में 24 लोगों की मौत हो गई है। देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की जान चली गई है, तो वहीं आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं। बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत हो गई तो वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें...ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, जब इस खिलाड़ी की जाल में फंस गए कंगारू

मौसम विभाग ने बताया कि भारी बारिश व वज्रपात का ज्यादा प्रभाव नेपाल के तराई से सटे और उत्तर एवं मध्य बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, सीतामढी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज एवं कटिहार में पड़ सकता है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें...लद्दाख सीमा पर ऐसे हालात: झड़प के बाद भारत-चीन सैनिक कर रहे LAC पर ये काम

राजस्थान के 27 जिलों में बारिश

राजस्थान में भी मानसून तय समय से पहले पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून गुरुवार को और आगे बढ़ा जिससे राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। मॉनूसन के पहले दो दिन में ही राज्य के 27 जिलों में बारिश हो चुकी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story