मां ने मासूम को गर्म तवे पर देर तक किया खड़ा, झुलसे पैर, मामा ने दर्ज कराया केस

इस घटना की जानकारी जब बच्चे के मामा को हुई तो उसने 26 दिसंबर को बुलढाणा के बोरखेड़ी पुलिस स्टेशन में एक कम्पलेंन दर्ज करा दी। जिसमें उसकी सौतेली पर आरोप लगाया गया।

Newstrack
Published on: 28 Dec 2020 6:43 AM GMT
मां ने मासूम को गर्म तवे पर देर तक किया खड़ा, झुलसे पैर, मामा ने दर्ज कराया केस
X
डॉक्टरों के मुताबिक अभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसके दोनों पैरों के तलवे बुरी तरह झुलस गए हैं। अभी वह चल फिर नहीं सकता। 

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक सौतेली मां पर अपने 9 वर्षीय मासूम को गर्म तवे पर खड़ा करने का आरोप लगा है।

इस दौरान बच्चे का दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गया। जिसके बाद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है।

इस मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

doctor opretion डॉक्टर की सांकेतिक फोटो( सोशल मीडिया)

इस राज्य में बंद होंगे सरकारी मदरसे, विधानसभा में आज सरकार पेश करेगी विधेयक

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों सोशल मीडिया पर 9 वर्षीय मासूम का झुलसे हुए पैरों वाला फोटो वायरल हुआ था। मालूम पड़ा कि ये बच्चा बुलढाणा ज़िले के जवलाबाजर का रहने वाला है।

मासूम के पैर के तलवों पर पट्टी बंधी हुई देखी जा सकती है। लोगों के मुताबिक ये बच्चा अपनी सौतेली मां के साथ रहता है। किसी बात से नाराज होकर उसकी सौतेली मां ने उसे गर्म तवे पर खड़ा कर दिया। जिससे उसके दोनों पैर झुलस गये।

रतन टाटा ने ऐसे की थी करियर की शुरुआत, 100 से अधिक देशों में फैला है कारोबार

Hospital डॉक्टर की फोटो( सोशल मीडिया)

मामा ने दर्ज कराई शिकायत

जब इस घटना की जानकारी बच्चे के मामा को हुई तो उसने 26 दिसंबर को बुलढाणा के बोरखेड़ी पुलिस स्टेशन में एक कम्पलेंन दर्ज करा दी।

जिसमें उसकी सौतेली पर आरोप लगाया कि उसके भांजे को उसने गर्म तवे पर खड़ा किया, जिसके कारण उसके पैर झुलस गए और पिछले कुछ दिनों से उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक अभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसके दोनों पैरों के तलवे बुरी तरह झुलस गए हैं। अभी वह चल फिर नहीं सकता।

पुलिस न दर्ज किया मामला

वहीं, पुलिस ने पीड़ित बच्चे के मामा की शिकायत के आधार पर आरोपी सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। साथ ही आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।

इस राज्य में बंद होंगे सरकारी मदरसे, विधानसभा में आज सरकार पेश करेगी विधेयक

Newstrack

Newstrack

Next Story