×

विदेश से ला रही थी 30 लाख की ब्रा, जानिए ऐसा क्या था उसमें, पुलिस हो गई हैरान

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने रूस से दिल्ली आई एक महिला को हिरासत में लिया है। उसके पास से एक से ब्रा मिली है। इस ब्रा की कीमत 30 लाख आंकी गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 10 Jun 2023 3:33 AM GMT
विदेश से ला रही थी 30 लाख की ब्रा, जानिए ऐसा क्या था उसमें, पुलिस हो गई हैरान
X

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने रूस से दिल्ली आई एक महिला को हिरासत में लिया है। उसके पास से एक से ब्रा मिली है। इस ब्रा की कीमत 30 लाख आंकी गई है।

दरअसल माॅस्को से आई महिला की ब्रा की इलास्टिक वाली जगह में सोने के 4 तार डाले गए थे। इसके अलावा कपड़ों में सोने के 6 बार थे। इनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये के आसपास है। यह तस्करी के मकसद से लाया गया सोना है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें...फेस्टिव सेल: Flipkart और Amazon देगा ये ऑफर, जानिए आपके लिए क्या है खास

कस्टम की सयुक्त कमिश्नर अनुभा सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों को महिला पर शक हो गया था। उन्होंने कहा कि जब महिला मॉस्को से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और उसने ग्रीन चैनल क्रॉस किया तो कस्टम अधिकारियों को उस पर शक हुआ। बाद में अधिकारियों ने उसके सामान की तलाशी ली और तस्करी के लिए सोने का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें...Vogue Beauty Awards में कुछ इस अंदाज़ में नज़र आई ये एक्ट्रेस

कस्टम अधिकारी के मुताबिक तलाशी लेने पर बैग में रखी ब्रा के अंदर से सोने के 4 वायर और आधा दर्जन सोने के 6 बार बरामद किए गए। सारे सोने का वजन 794 ग्राम है। छानबीन के बाद कस्टम की टीम ने आगे कार्रवाई की और कस्टम ऐक्ट के सेक्शन 110 के तहत सोने को जब्त कर लिया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story