×

मासूम को जन्म देने वाली कोरोना पॉजिटिव, बच्चे को लेकर ये बोले डॉक्टर

रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सदर अस्पताल में एक महिला, जिसने दो दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था कोरोना पॉजिटिव पाई गई है

Aradhya Tripathi
Published on: 18 April 2020 9:02 AM GMT
मासूम को जन्म देने वाली कोरोना पॉजिटिव, बच्चे को लेकर ये बोले डॉक्टर
X

इस समय पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में आए दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ऐसे में सरकार द्वारा इस पर काबू पाने के लाख प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल अभी तक इस जानलेवा वायरस का कोई काट सरकार ढूँढ नहीं पाई है। अब इसी बीच झारखंड के रांची से एक ऐसी खबर आ रही है जिसके बाद शहर में खलबली मची है। रांची में दो दिन पहले एक बच्चे को जन्म देने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है।

महिला और बच्ची दोनों किया गया क्वारंटाइन

झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सदर अस्पताल में एक महिला, जिसने दो दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद महिला और उसकी बच्ची को क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं मामले की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन भी सक्ते में है।

ये भी पढ़ें- भारत का दावा: अब इस वैक्सीन से होगा कोरोना का इलाज, जल्द शुरू होगा ट्रायल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अस्पताल प्रशासन उन सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना टेस्ट करा रहा है, जो इस महिला के संपर्क में आए थे। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, महिला के सैंपल का टेस्ट करने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद मां-बच्ची को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। दोनों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है और मामले पर विशेषज्ञों से भी पातचीत कर ली गई है।

डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का भी किया जा रहा टेस्ट

ये भी पढ़ें- टीआरपी के सारे रिकार्ड तोड़ने के लिए दूरदर्शन आज से शुरू करने जा रहा ये दमदार शो

अस्पताल प्रबंधन सैनेटाइजिंग और साफ-सफाई का पूरा ख्याल रख रहा है। साथ ही महिला का इलाज कर रहे और उसके संपर्क में आए डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद बच्ची का भी सैंपल लिया गया है और टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। क्योंकि बच्ची दो दिनों से कोरोना संक्रमित मां के साथ थी, इसलिए उसे भी संक्रमण का खतरा है। अगर बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिलती है तो उसका इलाज उसी अनुसार किया जाएगा।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story