×

सबसे महंगी चीन की वैक्सीन, कीमत जान उड़ जायेंगे होश, भारत का टीका सबसे सस्ता

भारतीय कोविड 19 वैक्सीन दुनिया में सबसे सस्ती है। वहीं चीन की वैक्सीन सबसे महंगी है। दोनों देशो की वैक्सीन की कीमत में जमीन-आसमान का फर्क है।

Shivani Awasthi
Published on: 3 March 2021 3:43 AM GMT
सबसे महंगी चीन की वैक्सीन, कीमत जान उड़ जायेंगे होश, भारत का टीका सबसे सस्ता
X

लखनऊ: कोरोना वायरस से जंग में दुनिया के तमाम देश वैक्सीन बना रहे हैं। कुछ देशों में तो वैक्सीनेशन शुरू भी हो गया। भारत समेत तमाम देशों की कोशिश है कि उनके हर नागरिक को कोरोना का टीका लग सके और वायरस के प्रसार को रोका जा सके। ऐसे में वैक्सीन की कीमत सस्ती होनी जरुरी है ताकी हर व्यक्ति तक उसकी पहुंच हो लेकिन कई देशों में वैक्सीन इतनी महंगी है कि जन साधारण उसे लेने के बारे में सोच भी नहीं सकता।

दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत की

अगर दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन की बात करें तो ये उपलब्धि भारत को मिली है। भारतीय कोविड 19 वैक्सीन दुनिया में सबसे सस्ती है। वहीं चीन की वैक्सीन सबसे महंगी है। भारत ने दो तरह की वैक्सीन का फ़िलहाल इस्तेमाल हो रहा है। भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड। सरकार ने इनकी प्राइवेट अस्पतालों में कीमत का भी एलान कर दिया है।

कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की कीमत 250 रुपये प्रति डोज

ये दोनों ही भारतीय वैक्सीन काफी सस्ती हैं। भारतीय वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की कीमत कुल 250 रुपये प्रति डोज रखी गई है, जिनमें 150 रुपये वैक्सीन की कीमत और 100 रुपये सर्विस चार्ज है। इस कीमत पर भारत में प्राइवेट अस्पतालों में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

corona vaccine

चीन की वैक्सीन सबसे महंगी, कीमत 2200 रूपए

वहीं चीन की वैक्सीन भारत की तुलना में करीब 9 गुना ज्यादा महंगी है। चीन अपने सस्ते प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन वैक्सीन के मामले में चीन काफी मंहगा देश है। दुनिया में सबसे ज्यादा महंगी चीन की वैक्सीन है। चीन की वैक्सीन (CoronaVac) की एक डोज की कीमत 2200 रुपये है। इसे चाइनीज कंपनी साइनोवैक ने बनाया है।

ये भी पढ़ेँ- Covaxin-Covishield में ज्यादा असरदार कौन, इनके साइड इफेक्ट्स, जानें सबकुछ

9 देशों ने बनाई वैक्सीन, अमेरिकी वैक्सीन की कीमत जानें

बता दें कि अभी तक दुनिया के 9 देशों को कोरोना की वैक्सीन बनाने में सफलता मिली है। इनमें रूस और अमेरिका का नाम शामिल है। हालांकि इस सभी देशों में कीमत के मामले में सबसे सस्ती भारत की वैक्सीन है और सबसे महंगी चीन की वैक्सीन है। अमेरिका की वैक्सीन BNT-162 की प्रति डोज कीमत भारतीय मुद्रा के हिसाब से 1400 रुपये से अधिक है। इसे अमेरिकी कंपनी फाइजर ने तैयार किया है। वहीं यूरोपीयन यूनियन की वैक्सीन mRNA- 1273 की कीमत 1300 रुपये है।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story