×

आसमान से बरस रही 'आग': दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के

जैसलमेर, श्रीगंगानगर, चूरू, ग्वालियर, लखनऊ, बांदा, भोपाल, अकोला, बाड़मेर और बीकानेर। इसके बाद पाकिस्तान के जैकोबाबाद का स्थान आता है, जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Shivakant Shukla
Published on: 3 Jun 2019 11:50 AM GMT
आसमान से बरस रही आग: दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के
X

लखनऊ: पूरे देश में गर्मी का कहर जारी है। चिलचिलाती गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी का आलम ये है कि सड़कें तक पिघल जा रही हैं और जिसके चलते लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। हैरानी की बात तो ये है कि दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों की सूची में अकेले भारत के 10 शहर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें— जानिए कौन थे डांसिंग क्वीन हरीश, जिसने ईशा अंबानी की शादी को बना दी यादगार

शनिवार को देश के 145 शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। राजस्थान के चुरू में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच चुका है। भारत के 16 राज्यों में पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज़्यादा है।

देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 46.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 6 डिग्री ज़्यादा है। वहीं लखनऊ, जयपुर, भोपाल, रांची, हैदराबाद और चंडीगढ़ समेत 145 शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, जो औसत तापमान 5 से 7 डिग्री ज़्यादा है।

ये दस शहर हैं-

जैसलमेर, श्रीगंगानगर, चूरू, ग्वालियर, लखनऊ, बांदा, भोपाल, अकोला, बाड़मेर और बीकानेर। इसके बाद पाकिस्तान के जैकोबाबाद का स्थान आता है, जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस लिस्ट में 15 में से 5 स्थान पड़ोसी देश पाकिस्तान के हैं।

ये भी पढ़ें— बॉलीवुड के फिटेस्ट सेलिब्रिटी की 26 साल छोटी पत्नी ने सुनाई इश्क की पूरी दास्तान

ये हैं दुनिया के टॉप-5 गर्म शहर

(1.) बेनिना (लिबिया) - 51.9 डिग्री सेल्सियस

(2.) जैकबाबाद (पाकिस्तान) - 51.1 डिग्री सेल्सियस

(3.) चूरू (भारत) - 50.8 डिग्री सेल्सियस

(4.) रामगढ़ (भारत) - 50 डिग्री सेल्सियस

(5.) श्रीगंगानगर (भारत) - 49.6 डिग्री सेल्सियस

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story