TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Wrestlers Protest Live: नाराज पहलवान खेल मंत्री से मिलने पहुंचे, बृजभूषण शरण सिंह आज नहीं करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Wrestlers Protest Live: भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद देश के दिग्गज पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Jugul Kishor
Published on: 20 Jan 2023 1:40 PM GMT (Updated on: 20 Jan 2023 1:43 PM GMT)
Wrestlers Protest
X

Wrestlers Protest

Wrestlers Protest Live: भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद देश के दिग्गज पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों का धरना प्रदर्शन आज 20 जनवरी को तीसरे दिन भी जारी है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज धरने पर बैठे पहलवानों से दूसरे दौर की बैठक करेंगे। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदल दिया है। पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे होनी थी, लेकिन अब समय बदलकर शाम चार बजे कर दिया गया है। सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और पहलवानों के आरोपों पर अपना पक्ष रखेंगे।

Live Updates

  • 20 Jan 2023 1:43 PM GMT

    विनेश फोगाट बोलीं- हमारे पास हैरेसमेंट का ऑडियो 

    रेसलर विनेश फोगाट ने कहा, 'लड़कियों का यौन शोषण होता था। सबूत के तौर पर हमारे पास हैरेसमेंट का ऑडियो भी है।' विनेश ने आगे कहा, आज शाम हमारी खेल मंत्री से मीटिंग है। सरकार के सामने हम अपनी सारी मांगें रखेंगे।'

  • 20 Jan 2023 1:38 PM GMT

    आज मीडिया से बात नहीं करेंगे बृजभूषण

    कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज मीडिया से बात नहीं करेंगे। चूंकि, प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों की खेल मंत्री से बातचीत चल रही है शायद इसी वजह से बृजभूषण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की है। बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आज नहीं होने की जानकारी दी। 

  • 20 Jan 2023 12:57 PM GMT

    प्रदर्शनकारी खेल मंत्री से मिलने पहुंचे

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पहलवान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवाया है।

  • 20 Jan 2023 12:50 PM GMT



    केंद्रीय मंत्री वीके सिंह- मामला राजनीतिक ज्यादा, बाकी चीजें कम

    महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर जो यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं, उन पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह (Union Minister VK Singh) की प्रतिक्रिया आई है। जनरल वीके सिंह ने इस पूरे विवाद पर सिर्फ इतना कहा, कि 'यह मामला राजनीतिक ज्यादा है, बाकी चीजें कम है।' हालांकि, जनरल वीके सिंह ने इसे अपना निची विचार बताया है। उन्होंने कहा, मुझे ये मामला राजनीतिक ज्यादा लगता है। इसमें बाकी चीजें कम हैं।

  • 20 Jan 2023 12:40 PM GMT

    खेल मंत्री के आवास पहुंची खेल सचिव

    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर पहुंची खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी। थोड़ी देर में प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों से खेल मंत्री की बातचीत होगी। 

  • 20 Jan 2023 12:38 PM GMT

    क्या बोले नरसिंह यादव?

    नरसिंह यादव ने आगे कहा कि, 'हरियाणा के हर ट्रेनिंग कैंप में पक्षपात होता है। कमोबेश ये हर जगह होता है। बृजभूषण शरण सिंह इसके खिलाफ थे। वो सबको मौका देते हैं। इसीलिए ये सब हो रहा है। उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। नेशनल गेम खेलना सबका हक है। सभी राज्यों के खिलाड़ी ओलंपिक में जाने के हकदार हैं।'

  • 20 Jan 2023 12:36 PM GMT

    बृजभूषण के समर्थन में आए कुछ दिग्गज रेसलर

    कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ती मुश्किलों के बीच उनके समर्थन में भी कुछ दिग्गज पहलवान सामने आए हैं। पहले दिव्या काकरान (Divya Kakran) और अब कॉमनवेल्थ (CWG) खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले नरसिंह यादव (Narsingh Yadav) ने खुले दिल से बृजभूषण शरण सिंह की कार्यशैली की तारीफ की है। एक मीडिया चैनल से बातचीत में नरसिंह यादव ने इसे बृजभूषण सिंह के खिलाफ बड़ी साजिश बताया है।

  • 20 Jan 2023 12:29 PM GMT

    खेल मंत्री से मिलने से पहले विनेश फोगाट का नया बयान

    रेसलर विनेश फोगाट की ओर से खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur) से मिलने से पहले एक बयान जारी किया। विनेश कहती हैं, एक दिन पहले भी खेल मंत्री के साथ मीटिंग हुई थी। मगर, कुछ मुद्दों पर असहमति बरकरार है। ऐसे में उन्होंने फिर शाम 6 बजे मिलने बुलाया है। सभी रेसलर वहां जाने वाले हैं।

  • 20 Jan 2023 12:27 PM GMT

    विनेश फोगाट बोलीं- ..तो जंतर-मंतर पर करेंगे प्रैक्टिस

    महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, कि 'अभी तक उनकी कुछ मांगें नहीं मानी गई। उनके अनुसार, अगर उनकी सभी मांगों को नहीं माना जाएगा तो सभी पहलवान जंतर-मंतर पर ही प्रदर्शन करेंगे। वे यहीं अपनी चटाई लेकर प्रैक्टिस शुरू कर देंगे।'

  • 20 Jan 2023 11:21 AM GMT

    शाम 6 बजे खेल मंत्री मिलेंगे पहलवानों से

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों से शाम 6 बजे मिलेंगे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। खेल मंत्री ताजा विवाद का हल निकालने की कोशिशों में जुटे हैं।  

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story