'राम-राम' ना करने पर दो युवकों ने फाड़ दिए महिला के कपड़े, भीड़ ने पीटा

जब महिला ने 'राम-राम' नहीं बोला तो दोनों ने पहले तो महिला के पति को पीटा और फिर महिला के सरेआम कपड़े फाड़ने की कोशिश की। जब शोर होने लगा तो दोनों युवक पकड़े गए।

Manali Rastogi
Published on: 19 July 2023 8:47 AM GMT
राम-राम ना करने पर दो युवकों ने फाड़ दिए महिला के कपड़े, भीड़ ने पीटा
X
'राम-राम' ना दो युवकों ने फाड़ दिए महिला के कपड़े, भीड़ ने पीटा

अलवर: 'राम-राम' ना कहने पर नशेड़ियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि राजस्थान के अलवर में दो युवकों ने बदसलूकी की, जिसके बाद भीड़ ने उनको पीट दिया। आरोप लगाया गया है कि नशेड़ियों ने महिला के कपड़े इसलिए फाड़ दिए क्योंकि उसने 'राम-राम' नहीं बोला।

यह भी पढ़ें: देखिए रावण का शव, तो क्या विभीषण ने नहीं किया था अंतिम संस्कार?

अलवर के सेंट्रल बस स्टैंड का ये मामला है। हरियाणा के नूह जाने के लिए दंपती शनिवार रात को बस स्टैंड पहुंचा। शिकायत के अनुसार, बस पकड़ने से दंपती खाना खा रहा था। उनके साथ एक बच्चा भी था। इतने में नशे में धुत वंश भारद्वाज और सुरेंद्र भाटिया वहां पहुंच गए। ये दोनों दंपती को गाली देने लगे और उनसे बदसलूकी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: जहीर खान स्पेशल: स्विंग के थे उस्ताद, इस इंजीनियर ने किया ‘नकल बॉल’ का अविष्कार

दंपती ने आरोप लगाया कि जब महिला ने 'राम-राम' नहीं बोला तो दोनों ने पहले तो महिला के पति को पीटा और फिर महिला के सरेआम कपड़े फाड़ने की कोशिश की। जब शोर होने लगा तो दोनों युवक पकड़े गए। फिर भीड़ ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story