×

Jhansi News: भाजपा नेता की पत्नी ने लगाई फाँसी, 12 साल पहले की थी लवमैरिज

Jhansi News: भाजपा नेता के दूसरी महिला से नजदीकी बढ़ने से आहत पत्नी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के तीन बच्चे भी है। बारह साल पहले भाजपा नेता ने मृतका के लवमैरिज की थी।

B.K Kushwaha
Published on: 1 May 2023 11:21 PM GMT
Jhansi News: भाजपा नेता की पत्नी ने लगाई फाँसी, 12 साल पहले की थी लवमैरिज
X
भाजपा नेता की पत्नी ने लगाई फाँसी: Photo- Social Media

Jhansi News: भाजपा नेता के दूसरी महिला से नजदीकी बढ़ने से आहत पत्नी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के तीन बच्चे भी है। बारह साल पहले भाजपा नेता ने मृतका के लवमैरिज की थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम तैंदोल निवासी वरुण कुमार वर्मा ने चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हर्रा निवासी प्रियंका वर्मा से 12 साल पहले लवमैरिज की थी। शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से ओरछा में हुई थी। बाद में वरुण कुमार वर्मा अपनी पत्नी प्रियंका वर्मा के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर गेट मोहल्ले में रहने लगे थे। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। रविवार की रात किसी बात को लेकर प्रियंका वर्मा ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई।

मृतका के भाई विवेक वर्मा ने बताया है कि दो साल पहले बहन को पता चला कि पति वरुण के हंसारी की एक शादीशुदा महिला से संबंध हैं। जो अपने पति को छोड़कर अपनी एक बेटी के साथ रहती है। इसके बाद गृह कलेश होने लगा। सभी ने वरुण को समझाया था, लेकिन पति ने उस महिला से मिलना बंद नहीं किया। करीब एक साल पहले बहन प्रियंका ने महिला थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने वरुण कुमार को बुलाया था। तब पति से महिला से संपर्क खत्म करने की बात कही थी। इस पर बहन ने समझौता कर लिया था। कुछ दिनों बाद पति फिर चोरी छुपे उक्त महिला से मिलने लगा। इसको लेकर बहन प्रियंका बहुत परेशान रहने लगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बहन ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवेक ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी तैंदोल गांव में वरुण के परिवार में ब्याही है। इसी संबंध की वजह से दोनों के बीच जान पहचान हो गई और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। वरुण भाजपा में नेता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या

आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया है कि मृतक पहले कारपेंट का काम करता था। बाद में चाट का ठेला लगाने लगा था। इसमें उसे घाटा लगने लगा था। इसी से परेशान था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालटोली मोहल्ले में सुनील विश्वकर्मा परिवार समेत रहता था। सुनील के दो बच्चे और पत्नी साथ में रहते थे। सुनील विश्वकर्मा पहले कारपेंटर का काम करता था। इससे घर का गुजारा नही हो पा रहा था। पांच माह पहले ध्यानचंद्र स्टेडियम के सामने वह वंशिका चाट भंडार के नाम से ठेला लगाने लगा था। उसमें भी घाटा लग गया। इससे वह नशा करने लगा था। गैस सिलेंडर भराने तक के लिए पैसा नहीं था। इससे वह परेशान रहने लगा था। एक माह से ठेला नहीं लग पा रहा था। सोमवार की सुबह सुनील विश्वकर्मा ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के भाई महादेव ने बताया कि उसकी भाभी खुशबू सिलाई का काम करती है। उनके दो बच्चे 12 साल का बेटा वंश और सात साल की बेटी वंशिका है। पैसों की कमी के कारण दोनों का अभी एडमिशन तक नहीं हुआ था। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बीएड की पढ़ाई कर रही युवती को ट्रक ने रौंदा, मौत

ट्रक की टक्कर लगने से बीएड की छात्रा की मौत का मामला आया है। यह छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी थी। ग्वालियर रोड हाइवे पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेजी से भाग रहे ट्रक ने युवती को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि बहन घायल हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम पाली पलींदा निवासी लक्ष्मण प्रसाद की पुत्री वर्षा बीएड की छात्रा थी। वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। परिवार में शादी होने की वजह से उसकी बड़ी बहन छाया अपनी ससुराल पिछोर मध्य प्रदाश से मायके आयी हुई थी। बीते रोज दोनों सुबह ग्वालियर रोड स्थित राधा स्वामी आश्रम में सत्संग में शामिल होने आयी थी। सत्संग खत्म होने के बाद दोनों घर वापस जाने के लिए हाइवे को क्रॉस कर दूसरी तरफ सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान ग्वालियर से झाँसी की ओर तेज रफ्तार में दो ट्रक आ रहे थे। दोनों ही एक-दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दोनों बहनों को चपेट में ले लिया। वर्षा पहियओं के नीचे आ गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन दूर फिककर घायल हो गयी। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पांच लोगों की संदिग्ध मौत

अलग- अलग स्थानों पर पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है। सूचना पर गई पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मैनपुरी निवासी निरदेश, लखनऊ के मोहनलाल गंज निवासी हरीशंकर बाजपेयी व सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव निवासी समीना सड़क हादसे में घायल हो गई। उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम जौरा निवासी जितेंद्र सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके अलावा चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देवल निवासी राजकुमारी के सिर में कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story