×

झारखंड में 27 खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र, प्रतिभाओं को तराशने पर ज़ोर

खेल की दुनिया में झारखंड की शुरू से ही अलग पहचान रही है। यहां के नौजवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। राज्य के कई खिलाड़ियों में अपने प्रदर्शन का लोहा देश-दुनिया में मनवाया है। इन खिलाड़ियों ने अपना और अपने राज्य एंव देश का नाम रोशन किया है।

Newstrack
Published on: 17 March 2021 2:04 PM GMT (Updated on: 8 April 2021 11:09 AM GMT)
झारखंड में 27 खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र, प्रतिभाओं को तराशने पर ज़ोर
X
झारखंड में 27 खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र, प्रतिभाओं को तराशने पर ज़ोर

झारखंड: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के विकास को प्राथमिकता सूची में रखा है। इस कड़ी में पहले सभी जिलों में खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और आज प्रतिभाशाली एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन खिलाड़ियों ने न्यूनतम संसाधनों के बाद भी जो मुकाम हासिल किया है वह निश्चित रूप से तारीफ के काबिल है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 27 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह में यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, झारखंड में खेल लोगों के रग-रग में बसा है। बस उसे तराशने की जरूरत है। इस दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है।

खिलाड़ियों को सरकार का हिस्सा बनाएंगे

खेल की दुनिया में झारखंड की शुरू से ही अलग पहचान रही है। यहां के नौजवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। राज्य के कई खिलाड़ियों में अपने प्रदर्शन का लोहा देश-दुनिया में मनवाया है। इन खिलाड़ियों ने अपना और अपने राज्य एंव देश का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों को अब आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम सरकार ने शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह तो अभी शुरुआत है और आगे निरंतर जारी रहेगा। खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने के साथ उन्हें सरकार का हिस्सेदार बनाया जाएगा ।

jharkhanad cm hemant soren-2

खिलाड़ियों के प्रति सरकार संवेदनशील

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, जिन खिलाड़ियों को आज सीधी नियुक्ति का लाभ नहीं मिला है। उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार सभी खेलों और खिलाड़ियों के लिए नई कार्ययोजना के साथ सामने आएगी। यह तो अभी शुरुआत है। राज्य के सभी खिलाड़ियों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा।

ये भी देखें: School Reopen: इन राज्यों में 22 मार्च से चलेंगी कक्षाएं, यहां रहेंगे स्कूल बंद

हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि, झारखंड के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं और क्षमताएं हैं। ऐसे में विकास की गति को तेज कर देश को अग्रणी राज्यों में अपने राज्य को शामिल किया जा सकता है। हमारी सरकार अपने संसाधनों का पूरा सदुपयोग कर राज्य को हर क्षेत्र में आगे ले जाने की मुहिम में जुट चुकी है। इस सिलसिले में जनहित से जुड़े विषयों को लेकर सरकार कटिबद्ध है।

गृह विभाग में दी गई है नौकरी

कार्यक्रम में मौजूद खेल विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि, 27 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जबकि एक खिलाड़ी को पहले ही नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। जिन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिला है, उन्हें गृह विभाग में नौकरी दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि, नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 27 खिलाड़ियों में 17 महिला खिलाड़ी और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

jharkhanad cm hemant soren-3

ये भी देखें: बस्ती- छात्रों के खिले चेहरे, प्रेरणा ज्ञानोत्सव में डीएम ने बांटे सर्टिफिकेट

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story