×

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, 24 लाख लोगों को खेतीबाड़ी से जोड़ने का रखा लक्ष्य

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि लोगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचे। इसके लिए हमें काफी मेहनत करना होगा। साथ ही लोगों की आर्थिक सुदृढ़ता सुनिश्चित करते हुए एक विजन के साथ काम करना होगा।

Newstrack
Published on: 16 March 2021 12:07 PM GMT (Updated on: 8 April 2021 11:09 AM GMT)
झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, 24 लाख लोगों को खेतीबाड़ी से जोड़ने का रखा लक्ष्य
X
झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, 24 लाख लोगों को खेतीबाड़ी से जोड़ने का रखा लक्ष्य

झारखंड: झारखंड में आने वाले 4 वर्षों में 24 लाख लोगों को कृषि कार्य से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि, इन 24 लाख लोगों को खेतीबाड़ी से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जाए। लोगों को खेती के साथ-साथ पशुपालन के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री पशुधन योजना इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। ये बातें कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने रांची में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही।

लाभुकों तक पहुंचे लाभ

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि लोगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचे। इसके लिए हमें काफी मेहनत करना होगा। साथ ही लोगों की आर्थिक सुदृढ़ता सुनिश्चित करते हुए एक विजन के साथ काम करना होगा। हम अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह रहे हैं और पूरी ईमानदारी के साथ काम करें।

jharkhanad-2

प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगा लाभ

कृषि मंत्री बादल ने कहा कि पशु चिकित्सकों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होने से निश्चित ही इसका लाभ होगा। पशु चिकित्सकों के सहयोग से पशुपालन करने वाले किसानों को अपने पशुओं की देखभाल करने में मदद मिलेगी साथ ही पशुओं में कई तरह की होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि, कई ऐसी बीमारियां हैं जो पशुओं से मानव में आती हैं और इससे हमारा स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।

ये भी देखें: राकेश टिकैत का एलान: दिल्ली, नोएडा और चिल्ला बॉर्डर पर चेतावनी, 26 मार्च को भारत बंद

राज्य में आधुनिक पशु-चिकित्सालय

कृषि मंत्री ने कहा कि, सरकार का प्रयास है कि, राज्य में आधुनिक पशु-चिकित्सालय हो और उनकी गिनती देश के बेहतर पशु-चिकित्सालयों में हो। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। साथ ही साथ हमें वेटरनरी कॉलेज की स्थिति को भी सुधारना है। उसे पहले की तरह ही बेहतर स्थिति में लाना है।

jharkhanad-3

कार्यों की समीक्षा

कृषि मंत्री ने कहा कि, वे पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा प्रखंड स्तर से लेकर प्रमंडल स्तर तक करेंगे। जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहयोग करेंगे। साथ ही इस दिशा में कौन-कौन सी समस्याएं आ रही हैं इसकी जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि, हमें इस तरह का काम करना है कि लोगों को लगे कि पशुपालन विभाग उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ये भी देखें: लॉकडाउन ने बदल दी जिंदगी, कभी Bollywood को दी सुरक्षा, आज हुआ ऐसा बुरा हाल

jharkhanad-4

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

कृषि विभाग की निदेशक नैंसी सहाय ने कहा कि, सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिले। इसमें विभाग के साथ-साथ जिले के सभी पदाधिकारी मेहनत कर रहे हैं। विभाग का सारा फोकस योजनाओं को धरातल पर उतारने पर है। मुख्यमंत्री पशुधन योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की एक महत्वकांक्षी योजना है और विभाग इस पर पूरी तत्परता के साथ काम कर रहा है।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story