×

झारखंड में IED ब्लास्टः धमाके में शहीद हुए दो जवान, कई गंभीर रूप से घायल

पश्चिम सिंहभूम जिले के होयातू गांव (Hoyahatu village) के वन क्षेत्र में गुरुवार को तेज आईईडी बम विस्फोट (IED Blast) हो गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। 

Shreya
Published on: 4 March 2021 5:41 AM GMT
झारखंड में IED ब्लास्टः धमाके में शहीद हुए दो जवान, कई गंभीर रूप से घायल
X
झारखंड में IED ब्लास्टः धमाके में शहीद हुए दो जवान, कई गंभीर रूप से घायल

पश्चिम सिंहभूम: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से सामने आ रही है। यहां पर पश्चिम सिंहभूम जिले के होयातू गांव (Hoyahatu village) के वन क्षेत्र में गुरुवार को आईईडी बम विस्फोट हो गया है। इस घटना में झारखंड जगुवार दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन के घायल होने की खबर है। घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह धमाका आज सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट के आसपास हुआ है।

CRPF ने दी ये जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक, आईईडी बम धमाके में झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस (Jharkhand Jaguar of State Police) के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ की 197 बटालियन (197 Battalion CRPF) का भी एक जवान घायल हो गया है। यह जानकारी सीआरपीएफ (CRPF) ने दी है। वहीं, चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने 91 हजार करोड़ से अधिक का बजट किया पेश, BJP ने जताया विरोध

IED EXPLOSION (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

माओवादियों ने लगाए थे लैंडमाइंस

आपको बता दें कि इससे पहले इस साल जनवरी महीने में लातेहार-गुमला सीमा पर स्थित गारू थाना क्षेत्र के ग्राम गोपखांड से दो किमी की दूरी पर स्थित पण्डरा जंगल में माओवादियों ने लैंडमाइंस लगा दिया था। जिसमें धमाका होने से एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई थी।

यह भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशन वाला ऐसा राज्य, जहां छीन लिए जाते हैं आपके कई अधिकार

जानकारी के मुताबिक, गांव की सात महिला वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर दोना बनाने के लिए जंगल में पत्ता तोड़ने गई थीं। इसी दौरान एक के बाद एक तीन तेज धमाके हुए, जिससे एक महिला की मौत हो गई। यही नहीं, विस्फोट के बाद माओवादियों ने कई राउंड फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद पुलिस टीम और रविंद्र गंझू के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी।

यह भी पढ़ें: चना बेचने वाली बच्ची के हौसले को सलाम, नन्ही सी जान चला रही परिवार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story