×

स्मार्ट सिटी के निर्माण से बदल जाएगी रांची वासियों की जीवनशैली: दुर्गा शंकर मिश्रा

केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने रांची स्मार्ट सिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होने रांची में चल रहे निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया। केंद्रीय सचिव ने कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का दौरा भी किया।

Ashiki
Published on: 6 Feb 2021 4:13 PM GMT
स्मार्ट सिटी के निर्माण से बदल जाएगी रांची वासियों की जीवनशैली: दुर्गा शंकर मिश्रा
X
स्मार्ट सिटी के निर्माण से बदल जाएगी रांची वासियों की जीवनशैली: दुर्गा शंकर मिश्रा

रांची: केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने रांची स्मार्ट सिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होने रांची में चल रहे निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया। केंद्रीय सचिव ने कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का दौरा भी किया। साथ ही जुपमी भवन का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होने साईकिल शेयरिंग योजना का भी जायज़ा लिया। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, स्मार्ट सिटी न केवल रांची के लोगों की जीवनशैली बदल देगी बल्कि, प्रदेश के दूसरे शहरों के लिए भी रांची मॉडल सिटी बनेगा।

ये भी पढ़ें: 25 देशों को चाहिए वैक्सीन: भारत से सप्लाई की उम्मीद, स्वदेशी टीके का दबदबा

कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर

केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने रांची दौ रे के दौरान कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि, यह सेंटर पूरे शहर का ब्रेन और नर्वस सिस्टम होगा। इससे नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसकी कोशिश की जा रही है। इस दौरान रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार और नगर आयुक्त मुकेश कुमार मौजूद रहे।

स्मार्ट सिटी का थ्री डी मॉडल

रांची में 656 एकड़ ज़मीन पर स्मार्ट सिटी का निर्माण हो रहा है। रांची दौरे के दौरान आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने स्मार्ट सिटी का थ्री डी मॉडल देखा। सड़क, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सिस्टम, साईकिल लेन और फुटपाथ आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि, स्मार्ट सिटी के निर्माण के बाद पूरे शहर की जीवनशैली बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें: कृषि बिल में ऐसा कुछ भी नहीं है जो काला कानून कहा जाए: मुख्तार अब्बास नकवी

जुपमी भवन का निरीक्षण

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने जुपमी भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होने निर्माण कार्यों पर संतोष जताया। इससे पहले वे मोरहाबादी मैदान में स्मार्ट सिटी की ओर से संचालित पब्लिक बाइसाइकिल शेयरिंग सिस्टम की जानकारी भी ली।

रिपोर्ट: शाहनवाज़

Ashiki

Ashiki

Next Story