×

सीएम सोरेन का एलानः गृहमंत्री शाह ने दिलाया भरोसा, झारखंड का होगा विकास

झारखंड के सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच कार्य प्रणाली मजबूत बनी रहे, इस पर उनका विशेष ध्यान रहता है। इसके बाद गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केंद्र सरकार के पक्षपात सवाल पर उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में राज्यों की केंद्र से उम्मीदें अधिक हैं।

Shraddha Khare
Published on: 20 Jan 2021 6:34 AM GMT
सीएम सोरेन का एलानः गृहमंत्री शाह ने दिलाया भरोसा, झारखंड का होगा विकास
X
सीएम सोरेन का एलानः गृहमंत्री शाह ने दिलाया भरोसा, झारखंड का होगा विकास photos (social media)

नई दिल्ली : झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। वह लगातार केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। आपको बता दें कि सीएम की वार्ता में झारखंड के विकास और बेहतर प्रदर्शन पर चर्चा हो रही है। इसी क्रम में दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुलाकात के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड सरकार को बेहतर प्रदर्शन में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

उम्मीद से कम मिलता है सौतेला व्यवहार महसूस होता

झारखंड के सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच कार्य प्रणाली मजबूत बनी रहे, इस पर उनका विशेष ध्यान रहता है। इसके बाद गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केंद्र सरकार के पक्षपात सवाल पर उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में राज्यों की केंद्र से उम्मीदें अधिक हैं। सीएम ने कहा कि जब उम्मीद से कम मिलता है तो सौतेला व्यवहार सा महसूस होता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के उपक्रम सबसे ज्यादा झारखंड में हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही यह बात

झारखंड राज्य के व्यवसायिक रिश्ते काफी उतार - चढ़ाव भरे रहे हैं लेकिन आजादी के बाद किसी सरकार के इस दिशा में पहल नहीं की है।अब तह तक जाने पर सारी चीजे समझ में आ रही है। सीएम ने कहा कि अब गृहमंत्री की ओर से झारखंड को केंद्र का पूरा सहयोग मिलने के आश्वासन के बाद उनकी उम्मीदें बढ़ी हैं।

ये भी देखें:20 हजार करोड़ की गौ तस्करी, बांग्लादेश का ये आँकड़ा चौंकाने वाला है

hemant-soren

सीएम ने कहा गृहमंत्री के बारे में यह बात

झारखंड के विकास के लिए केंद्र से फंड रिलीज नहीं होने के मुद्दे पर गृहमंत्री से वार्ता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री को सारी बाते मालूम रहती हैं। वह यूं ही गृहमंत्री नहीं हैं। उनकी नजर पूरे देश की समस्याओं पर रहती है। सीएम ने आगे कहा कि बहुत सी बाते रखने को है लेकिन इस समय पर विशेष कार्ययोजना लेकर नहीं आए हैं। वह शिष्टाचार मुलाकात कर रहे हैं। बाद में विशेष प्रयोजन से दिल्ली आएंगे।

ये भी देखें: कांग्रेस को झटका: MLA गजेन्द्र सिंह शक्तावत का निधन, CM गहलोत ने जताया शोक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story