×

झारखंड में शरद पवार ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- NCP ताली थाली नहीं बजाती

शरद पवार ने कहा कि विपक्ष को ममता बनर्जी के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एनसीपी पश्चिम बंगाल चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने पर विचार कर रही है।

Roshni Khan
Published on: 7 March 2021 10:28 AM GMT
झारखंड में शरद पवार ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- NCP ताली थाली नहीं बजाती
X
झारखंड में शरद पवार ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- NCP ताली थाली नहीं बजाती (PC: social media)

रांची: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने रांची में पार्टी के कार्यक्रम के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। रांची के हरमू मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरद पवार ने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि, वहां की सरकार को अस्थिर करने और सत्ता पर कब्जा करने के लिए पूरी केंद्र सरकार लगी हुई है। पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि तमिलनाडु, केरल समेत अन्य राज्यों में भी भाजपा की यही कार्य नीति है। उन्होंने कहा कि, भाजपा जहां भी होती है वहां भाईचारे को खत्म कर देती है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, एनसीपी सिर्फ थाली बजाने वाली पार्टी नहीं है बल्कि, उस थाली में भोजन भी उपलब्ध कराती है।

ये भी पढ़ें:सड़क पर ममता और मंच पर मोदी, तो क्या हिंदुत्व पर भारी पड़ेगी मंहगाई

ममता के साथ खड़ा हो विपक्ष

शरद पवार ने कहा कि विपक्ष को ममता बनर्जी के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एनसीपी पश्चिम बंगाल चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने पर विचार कर रही है। रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि, आज जिस तरह से केंद्र की सरकार पूरी ताकत के साथ ममता बनर्जी के सरकार को परेशान करने पर तुली है। वैसी घड़ी में संपूर्ण विपक्ष को सामने आकर ममता बनर्जी का समर्थन करना चाहिए।



शरद पवार का पीएम पर तंज

किसान आंदोलन के 100 दिन पूरा होने पर शरद पवार ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री को पूरी दुनिया घूमने के लिए समय है लेकिन किसानों के पास जाने के लिए वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार समस्याओं से नजर चुरा रही है।

ये भी पढ़ें:दुष्कर्म के आरोपी के अस्थाई जेल में मौत, परिजनों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा

महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि, झारखंड की पहचान माही से जुड़ी हुई है। भगवान बिरसा मुंडा की भूमि को आज पूरी दुनिया जानती है। प्रदेश में एनसीपी संगठन को मजबूत करने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि, आने वाले दिनों में पार्टी संगठन का विस्तार करेगी। आपको बता दें कि, झारखंड में एनसीपी के एकमात्र विधायक हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह हैं।

रिपोर्ट- शाहनवाज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story