×

Kanpur Dehat News: स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर साधा निशाना-बोले-निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा

Kanpur Dehat News: क्हा-2017 के पहले प्रदेश में कानून के नाम पर जंगल राज था, जैसे ही उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी तो सबसे पहले मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारी और जंगलराज का खत्मा किया।

Pankaj Prajapati
Published on: 5 May 2023 8:33 PM GMT
Kanpur Dehat News: स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर साधा निशाना-बोले-निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा
X
swatantradev singh targets samajwadi party

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात की नगर पंचायत सिकंदरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्होंने बिना नाम लिए इशारों इशारों में नल की टोटी उखाड़ ले जाने की बात कही। प्रथम चरण के नगर निकाय के मतदान होने के बाद अब द्वितीय चरण के मतदान लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष लेवल के नेताओं ने चुनावी जनसभा करना शुरू कर दी है।

जनपद कानपुर देहात के 3 नगर पंचायतों में योगी सरकार के जल एवं संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव ने जनसभा की। नगर पंचायत सिकंदरा कस्बा के पक्के तालाब पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सीमा पाल के समर्थन में शुक्रवार को जनसभा करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में कानून के नाम पर जंगल राज था, जैसे ही उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी तो सबसे पहले मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारी और जंगलराज का खत्मा किया। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर जीरो टालरेंस के तहत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने काम किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडे और माफियाओं को कार्यवाही करके उन्हें उनकी जगह या तो जेल में पहुंचा दिया या फिर उन्हें मिट्टी में मिला दिया। उधर देश की राजनीति में कांग्रेस को हटाकर मोदी जी ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा दिया। आज विश्व में भारत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बड़े आदर सम्मान से लिया जाता है। जिसका जीता जागता उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वार कई बड़े कार्यक्रमों में भारत में अन्य देशों का नेतृत्व किया है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव 2024 में लोकसभा चुनाव को रास्ता साफ करेंगे। विरोधी पार्टियों का सत्ता से खात्मा कर देश में एक बार फिर कमल के फूल को खिलाएंगे और नगर निकाय चुनाव में भारी संख्या में कमल के फूल के प्रत्याशी ही नगर पालिका नगर पंचायत व महापौर की कुर्सी पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार घर घर पानी पहुंचाने लिए हर घर में टोटी लगवा रही है। अब आपको देखना यह है कि कहीं नगर पंचायत की सीट पर अन्य कोई विरोधी दल बैठकर इन टोंटियों को तो चुराने का काम नहीं करेगा। बिना नाम लिए उनका इशारा किसी और की तरफ था।

प्रेस वार्ता में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी कमल को खिलाएगी ताकि प्रदेश के साथ-साथ कस्बों में भी कानून का राज रहे। भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को पनपने का मौका भी ना मिल सके। ताकि लोग बाग सुकून की जिंदगी जी सकें वही होना बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही एक जाति समुदाय को बढ़ावा दिया है। इसीलिए कांग्रेस हिंदूवादी सरकार नहीं है इसीलिए तो वह बजरंग दल और भगवान बजरंगबली के नाम लेने पर प्रतिबंध लगाने जैसी बात कह रही है।

Pankaj Prajapati

Pankaj Prajapati

Next Story