×

कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी, बोले-कांग्रेस और JDS दोनों अस्थिरता के सबसे बड़े जिम्मेदार

Karnataka Assembly Election 2023: उन्होने कहा कि कर्नाटक ने लंबे समय तक अस्थिर सरकारों का दंश झेला है। अस्थिर सरकारों में सिर्फ लूट के लिए लड़ाई होती है।

Anant Shukla
Published on: 30 April 2023 11:09 PM GMT (Updated on: 30 April 2023 11:22 PM GMT)
कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी, बोले-कांग्रेस और JDS दोनों अस्थिरता के सबसे बड़े जिम्मेदार
X
pm narendra modi (Photo-Social Media)

Karnataka Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को कर्नाटक में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मोदी कई जगहों पर जनसभा को संबोधित किया। इसी क्रम में उन्होने मैसूरु में एक विशाल रोड शो किया। इस दौरान उन्होने कांग्रेस और जेडीएस निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों के लिए कर्नाटक सीर्फ एक एटीएस है, जबकि भाजपा के लिए कर्नाटक विकास का सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन है।

उन्होने कहा कि कर्नाटक ने लंबे समय तक अस्थिर सरकारों का दंश झेला है। अस्थिर सरकारों में सिर्फ लूट के लिए लड़ाई होती है। विकास स्थाई सरकार में ही संभव है। उन्होने सरकार की अस्थिरता के सबसे बड़े जिम्मेदार कांग्रेस और JDS बताया। ये दोनो पार्टी सीर्फ दिखावे के लिए अलग हैं लेकिन दिल से एक हैं। ये दोनो परिवारवादी दल हैं, ये भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। ये अस्थिरता को अवसर मानते हैं।

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस-JDS की सरकार में सीर्फ कुछ विशेष परिवार ही फलते फूलते हैं। जबकि भाजपा के लिए पूरा देश ही एक परिवार है। कांग्रेस ने देश किसानों के साथ हमेशा विश्वासघात किया है। कांग्रेस पहले वह परिस्थिति विकसित करती थी, जिसमें किसान कर्ज में डूब जाएं इसके बाद चुनाव में कर्जमाफ का दिखावा करती थी।

पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के खाते में अभी तक ढाई लाख करोड़ ट्रांसफर किए जा चुके हैं, जिसमें से लगभग 18,000 करोड़ रुपये कर्नाटक के किसानों को दिए जा चुके हैं। यही सच्ची गारण्टी होती है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story