×

UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव प्रचार में नेताओं के अलावा भोजपुरी के सिने स्टार भी उतरे

UP Nikay Chunav 2023: सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता अपने प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं तो वही भोजपुरी सिनेमा की सिने स्टार की कुशीनगर की भिन्न-भिन्न नगर निकायों में रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं। पडरौना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी के पक्ष में रविवार को भोजपुरी सिनेमा की हीरोइन तथा गायिका अक्षरा सिंह ने रोड शो किया।

Mohan Suryavanshi
Published on: 1 May 2023 2:57 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव प्रचार में नेताओं के अलावा भोजपुरी के सिने स्टार भी उतरे
X
UP Nikay chunav 2023 Meerut (Photo: Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: कुशीनगर जनपद में 13 नगर निकायों का चुनाव प्रचार जोरों पर है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता अपने प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं तो वही भोजपुरी सिनेमा की सिने स्टार की कुशीनगर की भिन्न-भिन्न नगर निकायों में रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं। पडरौना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी के पक्ष में रविवार को भोजपुरी सिनेमा की हीरोइन तथा गायिका अक्षरा सिंह ने रोड शो किया।

जनता उनको देखने के लिए उमड़ पड़ी। इसी तरह सोमवार को भोजपुरी के अभिनेता ,गायक तथा आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ का रोड शो और जनसभा कसया नगर पालिका परिषद रामकोला नगर पंचायत में हो रहा है। सबसे पुरानी नगर पालिका पडरौना में अध्यक्ष पद और सभासदों का हो रहा चुनाव रोचक दौर में पहुंच गया है। पडरौना में अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ में शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पहले कसया में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनसभा की। आज हाटा में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का भी चुनावी सभा है।

समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद में डटे हैं और अपने पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसी तरह से नगर निकाय चुनाव जीतना होगा। नेताओं और सिने स्टारों के चुनावी सभा में भीड़ तो बहुत खूब हो रही है लेकिन सबसे खास बात यह है कि यह भीड़ वोट में बदलेगी या सिर्फ दिखावा रह जाएगी। जनपद में चुनाव की तारी चार मई को है। ऐसे में सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार के सभी हथकंडे अपना रहे हैं। अब देखना है चुनावी प्रचार नेताओं और अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का प्रचार कितना कारगर होता है या स्थानीय मुद्दा स्थानीय लोगों का प्रभाव रहता है।

Mohan Suryavanshi

Mohan Suryavanshi

Next Story