×

UP Nikay Chunav 2023: सदर विधायक रवि शर्मा की राजनीति आई काम, झाँसी के किले को बचाने के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत

UP Nikay Chunav 2023: झाँसी मेयर को जिताने के लिए सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा और व्यापारी नेता राजीव राय ने पूरी बागडोर थाम ली है। मेयर पद के प्रत्याशियों और उनके समर्थक हर वार्ड में जनसंपर्क के साथ ही घर-घर दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं।

B.K Kushwaha
Published on: 1 May 2023 2:52 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: सदर विधायक रवि शर्मा की राजनीति आई काम, झाँसी के किले को बचाने के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत
X
झाँसी में प्रचार के दौरान रवि शर्मा (फोटो: सोशल मीडिया))

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। झाँसी मेयर को जिताने के लिए सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा और व्यापारी नेता राजीव राय ने पूरी बागडोर थाम ली है। मेयर पद के प्रत्याशियों और उनके समर्थक हर वार्ड में जनसंपर्क के साथ ही घर-घर दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं। 4 मई को होने वाले मतदान के लिए विधायक, व्यापारी नेताओं ने भी पूरी ताकत लगा दी है। चुनाव प्रचार में भाजपा व कई निर्दलीयों ने राष्ट्रीय पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है।

झाँसी में नगर निकाय चुनाव को लेकर खासा उत्साह बै। भारतीय जनता पार्टी शहर में नगर निगम चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पूरा जोर लगा रहे हैं। झाँसी मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य की बागड़ौर सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा और व्यापारी नेता राजीव राय के हाथों में हैं। यह टीम लगातार मेयर प्रत्याशी को समर्थन में जुटी हुई है। कहीं पर हजारों की संख्या में बाइक रैली निकाली गई। रैली का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया है। झाँसीवासी इन लोगों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं।

भाजपा ने इस बार दोहरी रणनीति के साथ चुनाव लड़ा। संगठन के बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार किया ताकि मतदाताओं तक सरकार का संदेश पहुंचाकर समर्थन जुटा जा सके तो प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने भी अपनी रणनीति बनाई। पर रवि शर्मा ने सामाजिक कुनबे को बढ़ाने की रणनीति बनाईय़ जिसमें सफलता भी मिली है। उन्होंने अपने करीबियों की मदद ली। सामाजिक राजनीति में सबसे कारगर राय समाज का साथ आना रहा । दरअसल वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व सपा ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था और झाँसी की सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस के राहुल राय को मैदान में उतारा था।

इस चुनाव में राय समाज कांग्रेस के साथ गया जिससे कांग्रेस प्रत्याशी राहुल राय को 51,242 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार राय समाज रवि के साथ खड़ा दिखा है। इसमें अहम भूमिका व्यापारी नेता राजीव राय ने निभाई है। हालही में भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा ने व्यापारी नेता राजीव राय को भाजपा में शामिल कर लिया है। व्यापारी नेता के शामिल होने से रजक समाज, बाल्मीकि समाज व राय समाज काफी खुश है। वहीं, व्यापारी नेता राजीव राय ने अपनी टीम के साथ रजक समाज, बाल्मीकि समाज व व्यापारियों का सम्मेलन शुरु कर दिया है। सम्मेलन लेकर मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को किया जा रहा है। राजीव राय के शामिल होने से व्यापारी नेता भी मेयर प्रत्याशी के पक्ष में सड़क पर उतर आए हैं।

मकान गिरने की बात दूर, एक ईंट नहीं गिरने देंगेः मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल
मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य ने कहा कि चुनाव जितने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनका कहना है कि पांच हजार मकानों को गिराने का नोटिस दिया है। इस समय भाजपा की सरकार है और जनता के काम करती हैं। मकान बनाती, गिराती नहीं है। मकान गिराने की बात दूर, किसी मकान की ईट को भी गिरने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि झाँसी में जो विकास हुआ है, वो भारतीय जनता पार्टी में हुआ है। पहले किरण वर्मा मेयर रही, वर्तमान में रामतीर्थ सिंघल मेयर रहे हैं। दोनों ने बहुत विकास किया है। लेकिन निकास की ओर भी आवश्यकता है। उनकी जो परियोजनाएं अधूरी हैं, उनको पूरा जाएगा। जनता की जो अपेक्षाएं हैं, उनको पूरा किया जाएगा।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story