×

Tips :आपकी बिंदिया चुरा लेगी साजन की निंदिया, जब लगाते वक्त रखेंगी इसका ध्यान

साड़ी के अलावा बिंदी सूट और अन्य एथिनिक ड्रेस पर खूब जचती है। यह न सिर्फ आपके माथे की शोभा बढ़ाती है बल्कि आपके फीचर्स को भी उभारती है

suman
Published on: 21 Jan 2021 3:10 AM GMT
Tips :आपकी बिंदिया चुरा लेगी साजन की निंदिया, जब लगाते वक्त रखेंगी इसका ध्यान
X
tips : आपकी बिंदिया चुरा लेगी साजन की निंदिया, जब लगाते वक्त रखेंगी इसका ध्यान

जयपुर हाय हाय तेरी बिंदिया रे, सजन ले लेगी मेरी निंदिया रे.... अभिमान फिल्म का ये गाना महिलाओं के मांथे पर लगी बिंदी की महिमा का बखान करता है। और बिंदी की खूबसूरती को बता रहे है। वैसे भी हम सबको मालूम है कि बिंदी भारतीय महिलाओं के लिए एक बेहद जरूरी श्रृंगार है।

ये चेहरे की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, आपके नैन-नक्शों को भी उभारती है। साड़ी हो या कोई और भारतीय परिवेश, बिंदी हमेशा उस लुक को पूरा करने में भारतीय महिलाओं की मदद करती है। लेकिन बिंदी के आकार या प्रकार के चुनाव में हुई एक छोटी सी गलती आपका पूरा लुक बिगाड़ सकती है।

इसीलिए अपने चेहरे के आकार के अनुसार बिंदी चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ बिंदी लगाना आपके लुक को पूरा करता है। साड़ी के अलावा बिंदी सूट और अन्य एथिनिक ड्रेस पर खूब जचती है। यह न सिर्फ आपके माथे की शोभा बढ़ाती है बल्कि आपके फीचर्स को भी उभारती है। आजकल बिंदी सिर्फ शादीशुदा औरते नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी लगाना पसंद करती हैं। जानिये बिंदी चुनने के कुछ टिप्स

यह पढ़ें.... Winter Care Tips: नए जैसे दिखेंगे ऊनी कपड़े, आसान है तरीका, ऐसे रखें ख्याल

दिल के आकार का चेहरा

जिन लड़कियों का फेसकट पूरी तरह से गोल होता है उन्हें लंबी की जगह गोल बिंदी पहननी चाहिए। ये आपके फेस को परफेक्ट लुक देने के साथ ही फीचर्स को भी उभारती है।उभरे हुए गाल, चौड़ा माथा। स्पष्ट है कि आपका चेहरा दिल के आकार है। ऐसे में आपको छोटी या बहुत बारीक डिजाईन वाली बिंदी लगनी चाहिए। बड़ी बिंदी लगाना एक भूल होगी क्योंकि इससे आपका माथा और भी चौड़ा लगेगा।

bindi2

हार्ट शेप फेसकट

हार्ट शेप फेसकट बहुत क्यूट और क्लासी होता है। इस फेसकट वाली लड़कियों को बड़ी साइज की बिंदी अवाइड करनी चाहिए और छोटी या बहुत बारीक डिजाईन वाली बिंदी लगानी चाहिए।

गोल चेहरा

लम्बी बिंदियां गोल चेहरों को निखारती हैं। आप बिंदी का रंग अपने लिपस्टिक और कपड़ों के रंग से मैच भी कर सकती हैं। बड़ी गोल बिंदी लगाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपका चेहरा बहुत छोटा लगने लगेगा।

bindi2

तिकोना चेहरा

ट्रिएंगल फेसकट वाली लड़कियां भी किसी भी तरह की बिंदी लगा सकती हैं। इस तरह के फेसकट पर सभी आकार की बिंदियां अच्छी लगेंगी। नुकीली ठुड्डी और मजबूत जबड़े व साथ में छोटा सा माथा। ये सब बताता है कि आपका चेहरा तिकोना है। आप कोई भी बिंदी लगा सकती हैं। आपके चेहरे पर सभी आकार की बिंदियाँ अच्छी लगेंगी। लेकिन कोई भी आकार चुनने से पहले मौके और अपने परिधान से उसे मैच कर लें।

यह पढ़ें....जानिए क्या है सुपर फूड? रोजाना करें सेवन, जीवन भर रहेंगे स्वस्थ

चौकोर चेहरा

स्क्वायर यानि कि चकोर फेसकट वाली लड़कियों को हमेशा गोल बिंदी लगानी चाहिए। किसी दूसरी तरह की बिंदी के साथ एक्सपेरिंट करना आपको भारी पड़ सकता है।यदि आपका माथा, गालों की हड्डियाँ और जबड़े एक ही चौड़ाई के हैं तो आपका चेहरा चौकोर है। आपको गोल बिंदी लगानी चाहिए जिससे आपका चेहरा खिलेगा। किसी भी ज्योमेट्रिकल आकार की बिंदी लगाने से बचें क्योंकि इससे आपका चेहरा अजीब लग सकता है।

bindi2

अंडाकार चेहरा

अंडाकार चेहरे वाली महिलाओं का माथा और ठुड्डी एक अनुपात में होते हैं और गालों की हड्डियां उभरी हुई होती हैं। इस आकार के चेहरे वाली महिलाओं के साथ सबसे अच्छी बात है कि वो किसी भी आकार की बिंदियां लगा सकती हैं। फिर भी उन्हें लम्बी बिंदी नहीं लगनी चाहिए क्योंकि इससे चेहरा और भी लम्बा लगता है।

suman

suman

Next Story