×

Ambani Family: सुर्खियों से क्यों गायब रहते है अनिल अंबानी और उनके बेटे? जानिए जूनियर Ambani's की बड़ी जानकारियां

Ambani Family: वैसो तो अंबानी फैमली अक्सर लाइम-लाइट में रहती है। लेकिन जूनियर अंबानी सुर्खियों से गायब रहते हैं। चाहे अनिल अंबानी हों या उनके दोनों बेटे। आइए जानते हैं अंबानी खानदान के बेटों की कुछ खास बातें-

Snigdha Singh
Published on: 4 Sep 2023 12:15 PM GMT
Ambani Family: सुर्खियों से क्यों गायब रहते है अनिल अंबानी और उनके बेटे? जानिए जूनियर Ambanis की बड़ी जानकारियां
X

Ambani Family: देश के बड़े घराने वैसे तो अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी नई कामयाबी को लेकर तो कभी पारिवारिक सामरोह आदि के लिए। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी से लेकर नीता अंबानी, बेटे और बहुएं सभी मीडिया में छाए रहते हैं। लेकिन ऐसा क्या है कि मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी और उनके बेटे शायद ही कभी लाइम लाइट में आते हों। आज हम आपको बताते हैं कि जूनियर अंबानीज़ के बड़े किस्से।

अंबानी खानदान में अनिल अंबानी की शादी ऐसी थी जो धीरूभाई अंबानी के पसंद से नहीं हुई थी। अनिल अंबानी की शादी ब़ॉलीवुड की अभिनेत्री टीना मुनीम से वर्ष 1991 में हुई थी। दोनों की गुजराती परंपरा से शादी हुई। इसके बाद 12 दिसम्बर, 1991 को जय अनमोल अंबानी का जन्म हुआ। अनमोल के पांच साल बाद जय अंशुल पैदा हुए। पढ़ाई पूरी करने के बाद जैसे मुकेश अंबानी के बच्चे मीडिया और बिजनेस में छाए रहे वैसे अनमोल और अंशुल शायद ही कभी दिखाई दिए हों। टीना अंबानी के दोनों बेटों ने बिजनेस स्कूल से पढ़ाई के बाद बिजनेस की दुनिया में अलग अलग कदम रखें हैं।

जय अनमोल अंबानी

अनिल और टीना अंबानी के बड़े बेटे 12 दिसंबर 1991 को जन्मे जय अनमोल अंबानी ने अपनी शिक्षा मुंबई और यूनाइटेड किंगडम से पूरी की। जय अनमोल अंबानी ने मुंबई के प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में पढ़ाई की, इसके बाद यूनाइटेड किंगडम में सेवन ओक्स स्कूल में पढ़ाई की। अनमोल ने यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से विज्ञान में स्नातक की डिग्री (बीएससी) हासिल की। जय अनमोल अंबानी की कुल संपत्ति लगभग $3.3 बिलियन है, जो 20,000 करोड़ रुपय से ज़्यादा है। अनमोल ने रिलायंस म्यूचुअल फंड में इंटर्नशिप से अपनी करियर की शुरुआत की थी। 2014 में आधिकारिक तौर पर कंपनी में शामिल हुए। इसके बाद रिलायंस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक और रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ एसेट मैनेजमेंट और रिलायंस होम फाइनेंस के बोर्ड मेंबर बन गए। इसके बाद 2022 में कृशा शाह से इनकी शादी हो गई। कृशा अपने भाई के साथ मिलकर DYSCO नाम की कंपनी चलाती हैं। वह इस कंपनी की को-फाउंडर भी हैं।

जय अंशुल अंबानी

अंबानी खानदान के जय अंशुल अंबानी सबसे छोटे बटे हैं। जय अंशुल का जन्म 1996 में हुआ। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से बिज़नेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया। इसके साथ ही अंशुल ने एक प्रतिष्ठित अमेरिकी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ग्रेजुएशन प्रोग्राम भी किया। इसके बाद कुछ दिनों तक रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में काम किया और बाद में इस्तीफा दे दिया। जय अंशुल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उनके प्रोफाइल के अनुसार जय अंशुल को लग्जरी कारों और एयरक्राफ्ट का खास शौक है। इसके साथ ही मर्सिडीज GLK350, लेम्बोर्गिनी गैलार्डो और रेंज रोवर वोग जैसी कारें हैं। उनके पास एक बेल 412 हेलीकॉप्टर और एक फाल्कन 2000 है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story