×

Arrange Marriage Tips: अरेंज मैरिज करने से पहले पार्टनर से करें ये सवाल, जान जायेंगे उनके बारे में सब कुछ

Arrange Marriage Tips: आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आये हैं जिससे आप अपने होने जीवन साथी के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 8 July 2023 4:15 AM GMT
Arrange Marriage Tips: अरेंज मैरिज करने से पहले पार्टनर से करें ये सवाल, जान जायेंगे उनके बारे में सब कुछ
X
Arrange Marriage Tips (Image Credit-Social Media)

Arrange Marriage Tips: शादी आपकी ज़िन्दगी का सबसे खूबसूरत पल को सकती है जिसमे आप सोच समझकर अपने साथी को चुनते हैं। जहाँ लव मैरिज में आप अपना साथी खुद चुनते हैं वहीँ अरेंज मैरिज में आपके घर वाले आपके लिए लड़की चुनते हैं। जहाँ लव मैरिज में आप अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में काफी कुछ जानते और समझते हैं वहीँ अरेंज मैरिज में ऐसा बिलकुल भी नहीं होता आपको उन्हें धीरे धीरे समझना पड़ता है। वहीँ लोग अक्सर अरेंज मैरिज में पहली दूसरी मुलाकात में अपने होने वाले पार्टनर के बारे में चीज़ें समझने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जो सवाल कर रहे हैं उनसे आपको ये पता चल सकता है कि आपकी शादी आगे चलकर कैसी रहने वाली है। तो चलिए इसमें हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। साथ ही आपको बता देते हैं कि आप अपने होने वाले साथी से क्या सवाल पूछे जिससे आपको ये अंदाज़ा लग जाये कि आपकी फ्यूचर मैरिज कैसी रहेगी।

जानिए आपकी फ्यूचर मैरिज कैसी रहेगी

लव मैरिज में जहाँ आप अपने पार्टनर को अच्छे से जानते हैं वहीँ अरेंज मैरिज में दो लोगों को एक दूसरे को जानने और समझने का कम ही मौका मिलता है। वो शादी तय होने के बाद ही एक दूसरे से मिल पाते हैं ऐसे में आप उनके बारे में कैसे जान और समझ सकते हैं ये एक बड़ा सवाल है। वहीँ शुरुआत में एक बार मिलकर या ज़्यादा से ज़्यादा दो बार में उन्हें अपनी ज़िन्दगी भर का ये अहम् फैसला करना होता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आये हैं जिससे आप अपने होने जीवन साथी के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

इन सवालों से आपको ये समझने में आसानी होगी कि क्या वो आपके लिए हैं या नहीं और आपको उनसे शादी करनी चाहिए या नहीं।

शादी के बाद आपको उन्ही के साथ रहना है तो आपको कुछ बातें साफ़ तौर पर करनी पहले ही ज़रूरी है। एक साथ एक ही छत के नीचे रहने पर आपको जानना ज़रूरी है कि क्या आपकी और उनकी पसंद और नापसन्द मिलती जुलती है या नहीं बेशक ऐसा पूरी तरह ज़रूरी नहीं है कि जो आपको पसंद हो वो उन्हें भी पसंद हो लेकिन आप इस बात को समझ सकते हैं कि उनकी किन आदतों के साथ आप एडजस्ट कर सकते हैं या नहीं।

भारत में वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन बहुत मायने रखता है। इसे लेकर आपमें वाद विवाद भी हो सकता है तो बेहतर है कि इस बारे में आप पहले ही बात कर लें। जैसे क्या वो इस फैक्ट के साथ ओके हैं या नहीं। अगर वो खुद वेजिटेरियन हैं और उन्हें आपके नॉन वेजिटेरियन होने से कोई आपत्ति नहीं है तो आप इस बात का खुलासा पहले ही कर लें। इसके बाद का निर्णय पूरी तरह आपका है।

शादी को लेकर लड़कियों के दिल में कई सवाल होते हैं वो इसके बाद जॉब कर सकतीं हैं, क्या वो अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगी, क्या उनका पति उन्हें इसके लिए अनुमति देगा या नहीं। लेकिन अगर आपके लिए ये चीज़ें अहमियत रखतीं यहीं तो आपको ये बात उनसे पहले ही कर लेनी होगी।

जिस परिवार में आप जा रहे हैं उसके बारे में जानना और समझना भी ज़रूरी है वो बेहद पुराणी सोच वाले लोग हैं या नई सोच के साथ चलने वाले इसके बाद आप स्वाम से ये सवाल कर सकते हैं कि आप इसमें कम्फर्टेबल हैं या नहीं।

आप अपने पार्टनर से उनकी किसी लत या आदत के बारे में भी पूछ सकती हैं। उन्हें शराब, सिगरेट, तबाकू जैसे कोई शौक हैं और अगर हैं तो किस हद तक ये सभी चीज़ें आपको ये निर्णय लेने में मदद करेंगी कि आपको उस शख्स से शादी करनी है या नहीं।

नोट : इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story