×

BOYS बॉडी लैंग्वेज का रखें ध्यान, आपकी चाल से लड़कियों को पता चलेंगे सारे राज

suman
Published on: 23 Feb 2020 1:27 AM GMT
BOYS बॉडी लैंग्वेज का रखें ध्यान, आपकी चाल से लड़कियों को पता चलेंगे सारे राज
X

जयपुर: मनुष्य की चाल कुछ न कुछ कहती है और चलने के तरीके ये बताते हैं कि आपका नेचर कैसा हैं। आप कितना पॉजीटिव सोचते हैं या कितना नेगेटिव। अगर किसी लड़कों कोई लड़का पसंद है और वो उसके बारे में जानना चाहती है तो उसके चलने स्टाइल से भी बहुत कुछ पता लगा सकती है। लड़कियों के चाल पर तो कई गाने बन गए है, लेकिन हम बात कर रहे हैं लड़कों के चाल के बारे में। आइए जानते हैं चाल से नेचर के बारें में।

यह पढ़ें...कॉफी में मिलाइए ये चीज, फिर देखिए कमाल, मिलेगा हर समस्या से निदान

लड़कों की ये चाल नापसंद करती है लड़कियां

वे लड़के जो छोटे-छोटे कदम रखकर धीमे चलते हैं, उनका जीवन थोड़ा कशमकश भरा होता है। वे थोड़ी सी बातों में ही परेशान हो जाते हैं।जो लड़के अपने कंधे आगे की और झुकाकर चलते हैं वे थोड़ी आलसी प्रवृति के होते हैं, परिश्रमी, लेकिन निर्णय लेने में दस बार सोचते है। धीमी गति से चलते हैं या पैरों को घसीटकर चलते हैं, वे सहमे हुए और दुखी स्वभाव के होते हैं। इनमें डिप्रेशन की संभावना अधिक होती है। ऐसे लड़कों से दूर भागती है लड़कियां।

ऐसे लड़के पहली पसंद

लड़के जिनकी चाल चलने में तेज होती है। वे बड़े उत्साह और आगे बढ़ने वाले नेचर के होते हैं, और इनका शरीर आकर्षक होता है। जो लड़के पैरों के साथ हाथों को हिलाकर चलते हैं वे बहुत चतुर और जिंदादिल के होते हैं। पॉजीटिव सोच वाले भी होते हैं। ऐसे लड़के लड़कियों की पहली पसंद होते हैं। प्यार में वफादार होते हैं।

यह पढ़ें...ऐसे बढ़ाएं हाईट: बच्चों के लिए ये तरकीब असरदार, लंबाई मन मुताबिक़

इनके चाल और कॉन्फिडेंट की दीवानी

वे लड़के जो जमीन पर पैरों को दबाव दें कर चलते हैं, स्ट्रॉन्ग और जिद्दी स्वभाव के होते हैं और अपनी बातों पर अडिग रहने वाले होते हैं। वे लड़के जो लंबे-लंबे कदम रखकर चलते हैं। वे कॉन्फिडेंट और बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं, इनका नेचर हमेशा से ही दूसरों से आगे रहने की होती है। उम्रभर साथ निभाते है।

खुले हाथ करके चलना

जो व्यक्ति खुले हाथ करके चलते हैं उनके विचषय में कहा जाता है किछ वह काफी खर्चीले होते हैं। मौज मस्ती में खूब पैसा बर्बाद करते हैं। लेकिन इनकी अच्छी बात है कि ये अपनों पर भी पैसा खर्च ने से पहले अधिक सोचते नहीं हैं।

फूंक-फूंककर कदम रखते

जो अपने हाथों को पीछे की ओर करके चलते हैं। ऐसे लोग फूंक-फूंककर कदम रखकर चलने वाले मिजाज़ के होते हैं। जब तक परिस्थिति को दस बार परख नहीं लेते, ये लोग आगे नहीं बढ़ते।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story