×

सबसे महंगा फूडः कीमत जान उड़ जाएगें होश, गजब के हैं फायदे

कैवियार एक ऐसा फूड है जो मछलियों के अंडे के रूप में पाया जाता है। इस फूड को अनफर्टिलाइज्ड सॉल्ट ऐग भी कहा जाता है। यह मछलियों के एक प्रजातियों से प्राप्त होता है। यह कैवियार चार कलर में देखने को मिलते हैं। मुख्य रूप से इस कैवियार को ग्रे, ऑरेंज, ब्लैक, ऑलिव ग्रीन कलर में देखने को मिलते हैं।

Shraddha Khare
Published on: 31 Jan 2021 7:29 AM GMT
सबसे महंगा फूडः कीमत जान उड़ जाएगें होश, गजब के हैं फायदे
X
सबसे महंगा फूडः कीमत जान उड़ जाएगें होश, गजब के हैं फायदे photos (social media)

नई दिल्ली : लोग अपनी डाइट को बेहतर करने के लिए अपनी डाइट में कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं एक कैवियार फूड है जिसका इस्तेमाल लोग अपनी डाइट में रोजाना भी करते हैं। इस डिश को लेकर कहा जाता है कि यह कैवियार फूड अमीरों के लिए बनी हुई है क्योंकि इस कैवियार की कीमत 8000 से 18000 तक मानी जाती है। आपको बता दें कि इस डिश को एक रशिया के फिशरमैन ने निजात किया था। जानते हैं कैवियार से जुड़ी सारी जानकारी को।

क्या होता है कैवियार

कैवियार एक ऐसा फूड है जो मछलियों के अंडे के रूप में पाया जाता है। इस फूड को अनफर्टिलाइज्ड सॉल्ट ऐग भी कहा जाता है। यह मछलियों के एक प्रजातियों से प्राप्त होता है। यह कैवियार चार कलर में देखने को मिलते हैं। मुख्य रूप से इस कैवियार को ग्रे, ऑरेंज, ब्लैक, ऑलिव ग्रीन कलर में देखने को मिलते हैं। कैवियार फूड एक स्टर्जियन प्रजातीय की मछली से प्राप्त होता है। इस स्टर्जियन मछली की उम्र 100 साल से भी अधिक मानी जाती है।

इस कैवियार की बाजार में कीमत

कैवियार के इस फूड की कीमत बाजार में अलग अलग मात्रा पर निर्भर करती है। आपको बता दें कि इस कैवियार की 30 ग्राम की कीमत मार्केट में 8000 रुपये / - से लेकर 18000 रुपये /- तक देखने को मिलती है। इसलिए इस कैवियार को अमीरों की डिश कहा जाता है। इस कैवियार फूड को लोग अपनी रोजमर्रा की डाइट में भी इस्तेमाल करते हैं। इसे लोग अलग - अलग तरीके से खाते हैं।

caviar food

यह पढें….हो जाइए अलर्ट: ये संकेत दे रहे हैं आप बढ़ रहे बुढ़ापे की ओर

इस कैवियार में विटामिन की पाई जाती है भरपूर मात्रा

कैवियार फूड को खाने के लिए काफी ध्यान देना पड़ता है कि इस फूड को रूम टेम्प्रेचर के हिसाब से नहीं रख सकते हैं। आपको बता दें कि लोग इसे परोसते वक्त बर्फ के बाउल का इस्तेमाल तक करते हैं। इस कैवियार को ओमेगा-3 फैटी एसिड के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। इससे शरीर में खून के थक्के नहीं जमते हैं और ब्रेन से संबंधित हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। कैवियार में विटामिन से जुड़े काफी तत्व पाए जाते हैं। इस कैवियार में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

यह पढें…. क्या लोग हो रहे हैं बूढ़ें? आप में भी दिखे ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story