×

हो जाइए अलर्ट: ये संकेत दे रहे हैं आप बढ़ रहे बुढ़ापे की ओर

उम्र के साथ बुढ़ापा आना आम बात है लेकिन कुछ लोगों में इसके लक्षण पहले ही दिखाई देने लगते हैं। कुछ खास संकेत बताते हैं कि आप बूढ़े हो रहे हैं

suman
Published on: 30 Jan 2021 5:34 AM GMT
हो जाइए अलर्ट: ये संकेत दे रहे हैं आप बढ़ रहे बुढ़ापे की ओर
X
आम बात है लेकिन कुछ लोगों में इसके लक्षण पहले ही दिखाई देने लगते हैं। कुछ खास संकेत बताते हैं कि आप बूढ़े हो रहे हैं और आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। जानते हैं उन लक्षणों के बारे में..

लखनऊ : आज ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं और समय से पहले ही बुढ़ापे का शिकार हो जाते हैं। बुढ़ापा अर्थात जल्दी बाल सफेद होना, शरीर कमजोर हो जाना, दांत कमजोर होना, गाल अंदर बैठना, जल्दी थक जाना, चेहरा निस्तेज हो जाना, पाचन-तंत्र बिगड़ जाना, आंखें कमजोर होना आदि। सामान्यत: ये सभी लक्षण बुढ़ापे की अवस्था में होते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जवानी के दिनों में ही काफी युवा इन बुढ़ापे का शिकार हो जाते हैं। उम्र के साथ बुढ़ापा आना आम बात है लेकिन कुछ लोगों में इसके लक्षण पहले ही दिखाई देने लगते हैं। कुछ खास संकेत बताते हैं कि आप बूढ़े हो रहे हैं और आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। जानते हैं उन लक्षणों के बारे में...

हेल्थी खाएं और एक्सरसाइज करें

30 से लेकर 40 साल की उम्र के बीच में पीरियड्स पहले की तरह नियमित नहीं रहते हैं।इसे प्री मेनोपॉज कहते हैं। इस समय शरीर में कम एस्ट्रोजन बनता है।अगर 30 की उम्र में आपके पीरियड्स में अचानक बदलाव आता है और आपके पेट में बहुत दर्द होता है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ये समय से पहले मेनोपॉज का संकेत मिलते है।

अगर 40 साल के आसपास हैं तो आपकी पास की नजर कमजोर हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ मोतियाबंद और ग्लूकोमा की शिकायत की भी बढ़ने लगती है। समय से पहले इन संकेतों से बचने के लिए स्मोकिंग छोड़ें, हेल्दी खाना खाएं और एक्सरसाइज करें।

यह पढें....मां लक्ष्मी का प्रतिरूप है ये रत्न, ऐसे करें इस्तेमाल, हो जाएंगे मालामाल

old

हाथों की पकड़ ढीली पड़ने लगे

उम्र के साथ-साथ हाथों की पकड़ ढीली पड़ने लगती है। जैसे कि कोई जार खोलने में दिक्कत महसूस होना। 50 साल की उम्र के बाद हाथों की मांसपेशियां कमजोर होने होने लगती हैं।अगर आपको समय से पहले ये दिक्कत हो रही है तो ये अर्थराइटिस, नर्व डैमेज और सेहत से जुड़ी अन्य दिक्कत हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ बॉडी फैट कमर पर आने लगता है।खासतौर से मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ये आम है।वजन बढ़ने के साथ-साथ दिल की बीमारियों और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं में 35 और पुरुषों की 40 इंच से ज्यादा कमर खतरे का संकेत है। इसके लिए आप नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए।

पुरुषों में 45 और महिलाओं में 55 के बाद

कभी-कभार सीढ़ी चढ़ने में दिक्कत होना सामान्य बात है। अगर ये दिक्कत उम्र बढ़ने के साथ हो रही है तो आपको रोजमर्रा के और भी कई कामों में दिक्कत हो सकती है। उम्र के साथ-साथ चेहरे की नमी कम होने लगती है। 40 साल के बाद चेहरा रूखा और बेजान होने लगता है। हालांकि उम्र से पहले ड्राइ स्किन की और भी वजहें हो सकती है।

बुढ़ापे में हर किसी को जोड़ों का दर्द नहीं होता है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ ऑस्टियोआर्थराइटिस की संभावना बढ़ जाती है। पुरुषों में 45 और महिलाओं में 55 साल के बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं. इसका कोई सटीक इलाज नहीं है लेकिन एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वॉक के जरिए आप इसके लक्षणों को कम कर सकते है।

aging

याददाश्त का कमजोर होना

उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का कमजोर होना स्वाभाविक है। इसकी शुरूआत 40 की उम्र से हो सकती है। आपको लोगों के नाम या फिर कोई घटना याद करने में मुश्किल होने लगे। हालांकि अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे रोग अधिकतर 65 साल के बाद ही होते हैं। अपने दिमाग को तेज करने के लिए हेल्दी चीजें खाएं और एक्सरसाइज करें।

यह पढें....बाइकिंग स्पॉट के लिए फेमस है हिंदुस्तान, एक क्लिक पर जानें जगहों के नाम

50 साल के बाद ज्यादातर लोगों के चेहरे, हाथ और बाजू पर भूरे रंग के निशान पड़ने लगते हैं जिसे सन स्पॉट कहा जाता है। ये बहुत सामान्य है इससे कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन अगर ये काले रंग का है, वहां खून जम रहा है या वहां की स्कीन रूखी है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

aging

चाल धीमी पड़ना

अगर आप 40 की उम्र में हैं और आपकी चाल धीमी हो चुकी हो तो ये इस बात का एक संकेत है कि आप में बुढ़ापे के लक्षण जल्दी आ रहे हैं।।टहलने से ज्यादा आसान और आप 5 मिनट से लेकर 30 मिनट तक टहल सकते हैं। एक मिनट में 100 कदम चलने की कोशिश करें।

suman

suman

Next Story