×

Dr Vikas Divyakirti Biography: सिविल सेवा शिक्षा का चर्चित चेहरा डॉ विकास दिव्यकीर्ति, आइये जाने उनके जीवन के बारे में

Dr Vikas Divyakirti Biography: भारत देश और सिविल सेवा शिक्षा का चर्चित चेहरा डॉ विकास दिव्यकीर्ति।आइये जानते है उनके जीवन के बारे में

Vertika Sonakia
Published on: 10 Jun 2023 4:01 AM GMT
Dr Vikas Divyakirti Biography: सिविल सेवा शिक्षा का चर्चित चेहरा डॉ विकास दिव्यकीर्ति, आइये जाने उनके जीवन के बारे में
X
Dr Vikas Divyakirti Biography (Photo: Social Media)

Dr Vikas Divyakirti Biography: डॉ विकास दिव्यकीर्ति सिविल सेवा परीक्षा (यूपएससी) के लिए भारत के सबसे प्रसिद्ध शिक्षक है। एक शिक्षक होने के साथ ही वह अपना एक यूट्यूब चैनल चलाते है और एक लेखक है। वह दिल्ली के हिंदी सिविल सेवा के लिए प्रसिद्ध मुखर्जी नगर इलाक़े में अपनी सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग दृष्टि आईएएस कोचिंग के संस्थापक है। अपनी कोचिंग और छात्रों की पढ़ाई के प्रति उनकी परस्पर मेहनत और लगन को देखते हुए सभी छात्र उन्हें प्यार से अब्दुल कलाम के नाम से पुकारते हैं। विभिन्न अख़बार और टीवी चैनल की बहसों में वह भाग लेते रहते हैं।

विकास दिव्यकीर्ति का जीवन परिचय (Dr Vikas Divyakirti Jivan Parichay in Hindi)

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का जन्म हरियाणा के एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ। उनके माता और पिता दोनों दिल्ली विश्विद्यालय में हिंदी साहित्य के प्रोफेसर थे। इस वजह से इनका लगाव और झुकाव भी हिन्दी विषय की ओर रहा।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का शिक्षण (Dr Vikas Divyakirti Career)

डॉ विकास दिव्यकीर्ति की प्रारंभिक शीशा हरियाणा के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से पूर्ण हुई। उनकी यूनिवर्सिटी की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी और समाज शास्त्र में कला स्नातक और कला स्नातकोत्तर से पूर्ण हुई। हिंदी साहित्य में पीएचडी की डिग्री हासिल की। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय और भारतीय विद्या भवन से अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में पोस्ट ग्रेजुएट भी किया।

1996 में पास करी यूपीएससी की परीक्षा (Dr Vikas Divyakirti Education)

विकास दिव्यकीर्ति ने एक शिक्षक के रूप में अपनी जॉब की शुरुआत की। उसके बाद यूपीएससी की परीक्षा दी और प्रथम प्रयास में ही उसे पास करा। परीक्षा पास करने के बाद उन्हें ग्रह मंत्रालय में नियुक्ति मिली। एक वर्ष के पश्चात उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया। उन्हें बच्चो को पढ़ाना बेहद पसंद था इसलिए उन्होंने अपनी सिविल सेवा नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया।

वर्ष 1999 में अपनी कोचिंग दृष्टि आईएस की करी शुरुआत

सिविल सेवा की नौकरी छोड़ने के बाद विकास दिव्यकीर्ति ने दृष्टि आईएएस के नाम से अपने शिक्षण संस्थान की शुरुआत की। इसके साथ उन्होंने दृष्टि करंट अफ़ेयर्स नाम से एक मासिक पत्रिका की शुरुआत भी की। वर्ष 2017 में शुरू करा यूट्यूब चैनल
सभी सिविल सेवा अभियार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए अपना यूट्यूब चैनल खोला जिसके मिलियन फ़ॉलोवर्स हैं।

डॉ विकास दिव्यकोर्ति का दाम्पत्य जीवन (Dr Vikas Divyakirti Wife)

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का विवाह डॉ तरुणा वर्मा से वर्ष 1997 में हुआ। डॉ तरुणा वर्मा दृष्टि आईएएस में एमडी के पद पर कार्यरत थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि यह लव मैरिज थी। डॉ. विकास के मुताबिक उनकी पत्नी सनातन धर्म का पालन करती हैं। इनके बच्चे का नाम सात्विक दिव्यकीर्ति है।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story